LokSabha Elections 2019 : अलीगढ़ में 62.95 और हाथरस में 61.25 फीसद मतदान

जिसका इंतजार था वो समय आ गया। भारत के लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया। दूसरे चरण के तहत गुरुवार की सुबह ही अलीगढ़-हाथरस संसदीय सीटों पर मतदान शुरू हो गया।

By Edited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:13 PM (IST)
LokSabha Elections 2019  : अलीगढ़ में 62.95 और हाथरस में 61.25 फीसद मतदान
LokSabha Elections 2019 : अलीगढ़ में 62.95 और हाथरस में 61.25 फीसद मतदान

अलीगढ़ (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हुए मतदान में सुबह के समय बेहद गति से मतदान हुआ। इससे चिंतित प्रशासन को 11 बजे राहत मिली। नौ बजे के बाद कुछ राहत मिली। मतदान  का समय समाप्‍त होने पर अलीगढ़ में  कुल 62.95 फीसद वोट डाले गए जबकि हाथरस में  कुल  61.25 फीसद मतदान हुआ। कई बूथों की ईवीएम में खराबी व तीन गांवों में बहिष्कार से मतदान प्रभावित रहा । बाद में लोगों को समझाकर मतदान शुरू कराया गया। एक मतदान केंद्र पर शाम तक बहिष्कार का असर दिखा।

अलीगढ़
नौ बजे    7.31

11 बजे    23.81

01 बजे   37.06

03 बजे   49

05 बजे   59.37

06 बजे   62.95

हाथरस
नौ बजे  13

11 बजे  25.90

01 बजे  40.50

03 बजे   49

05 बजे   58.16

06 बजे   61.25

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में मतदान फीसद
विधानसभा क्षेत्र   नौ बजे   11 बजे      एक बजे   तीन बजे  पांच बजे   छह बजे  
खैर                8           24              39          49          58           62
बरौली             7           23             38           51         62           64
अतरौली          7.5         24            36           46         57           64 
कोल              9           25              40           48         62           64.74 
अलीगढ़           5          23             35            50         58           60

हाथरस संसदीय क्षेत्र
विधानसभा क्षेत्र  नौ बजे    11 बजे   01 बजे     03 बजे   05 बजे     06 बजे
इगलास         12          32           42            50        61.53          63 
छर्रा              8          23              33            44         55             58
हाथरस          13         27             48           53         60              65.25      
सिकंदराराऊ     15        24            41            51         57.46        61
सादाबाद         11       23.5           38.85       48        56.84         59

नौ बजे तक मतदान का बहिष्कार किया
अलीगढ़ में स्थित कासिमपुर के बूथ नंबर एक पर दस बजे तक 374 में से मात्र नौ मतदाताओं ने वोट डले हैं। इगलास के गांव बिजौली बुजुर्ग गांव के लोगों ने सफाई व सड़क आदि की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया है। लोधा स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 107 पर तकनीकि दिक्कत के कारण डेढ़ घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका। सहपऊ के पूर्व चेयरमैन भगवती प्रसाद दिवाकर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि वे मतदाताओं से साइकिल पर वोट डालने के लिए कह रहे थे। सादाबाद के गांव गढ़ी हरबल में ग्र्रामीणों ने नौ बजे तक मतदान का बहिष्कार किया। उनका कहना है कि गांव का विकास कोई नहीं कराता। अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने मतदान किया। सिकंदराराऊ के गांव चडरपुरा में भी यही हाल रहा।

दैनिक जागरण की मुहिम लाई रंग
मतदान फीसद बढ़ाने में दैनिक जागरण की पहल भी आखिर रंग लाई। पिछले एक महीने से दैनिक जागरण ने इसके लिए मुहिम चला रखी थी। स्कूल, कॉलेज व प्रतियोगिताओं के साथ रैली भी निकाली गई। इसी का असर रहा कि मतदान फीसद में पिछले साल के मुकाबले तीन फीसद तक बढ़ गई हैं।


जागरण के सेल्फी प्वाइंट पर युवाओं का जोश
दैनिक जागरण ने संत फिदेलिस स्कूल में सेल्फी प्वाइंट बनाया है, जिस पर युवाओं को जोश देखते बन रहा है। यहां चाय, बिस्कुट व शीतल पेय की व्यवस्था की गई है।

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में मतदान फीसद (सुबह नौ बजे तक)
विधानसभा क्षेत्र    मतदान
खैर                8
बरौली             7
अतरौली          7.5
कोल              9
अलीगढ़           5

हाथरस संसदीय क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र   मतदान
इगलास         12
छर्रा              8
हाथरस          13
सिकंदराराऊ     15
सादाबाद         11

चौराहे पर रख दीं पर्चियां
जवां क्षेत्र के बूथ संख्या 190 कोटा खास में बीएलओ की लापरवाही सामने आई । बीएलओ ने वोटर पर्चियों को गांव के चौराहे पर रख दिया है जिसको जरूरत हो वह आकर ले जाए।


अलीगढ़ में 18.52 लाख व हाथरस में 18.31 लाख मतदाता डालेंगे वोट
 अलीगढ जिले में कुल 26.24 लाख मतदाता अलीगढ़-हाथरस संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान करेंगे। इनमें से खैर, बरौली, अतरौली, कोल व शहर विधानसभा के 18.52 लाख मतदाता अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए वोट डालेंगे। यहां से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं हाथरस संसदीय क्षेत्र में 18.31 लाख मतदाता वोट करेंगे। इसमें हाथरस, सिकंद्रराऊ, सादाबाद, इगलास व छर्रा विधानसभा शामिल हैं। यहां से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदाता पहचान पत्र के 11 विकल्प
अगर आपके पास वोटर कार्ड व मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है तो आयोग ने अन्य विकल्पों की भी व्यवस्था की है। इनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य-केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी किए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, सांसद, विधायकों व विधान परिषदों को जारी किए पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है। इन्हें दिखाकर मतदान कर सकते हैं।

अलीगढ़ जिला एक नजर में
कुल मतदाता, 26, 24, 511
पुरुष मतदाता, 14, 05, 348
महिला मतदाता, 12, 19, 014
अन्य, 00, 00, 149
कुल मतदान केंद्र, 1644
कुल बूथों की संख्या, 3028

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र एक नजर में
कुल मतदान केंद्र, 1045
कुल बूथ, 2136
कुल मतदाता, 18, 52, 047
पुरुष मतदाता, 10, 07, 199
महिला मतदाता, 08, 74, 731
अन्य मतदाता, 00,00, 047


हाथरस संसदीय क्षेत्र एक नजर में
कुल मतदान केंद्र, 1438
कुल बूथ, 2203
कुल मतदाता, 18, 31, 216
पुरुष मतदाता, 990708, 840439
महिला मतदाता,  840439
अन्य मतदाता, 69

पहली बार वीवीपैट
चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने पहली बार ईवीएम के साथ वीवीपैट लगाने का फैसला लिया है। वीवीपैट पर मतदाता को प्रत्याशी का फोटो और नाम भी दिखाई देगा। ईवीएम में बटन दबाने के बाद सात सेकेंड तक वीवीपैट की स्क्रीन पर एक पर्ची रहेगी। एक वोट पडऩे में बूथ में प्रवेश के बाद करीब 15 सेकेंड का समय लगेगा।

1950 पर करें शिकायत
अगर किसी मतदाता को बूथ पर कोई दिक्कत होती है तो वह सबसे पहले संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। इसके बाद अगर बीएलओ बात नहीं सुन रहा है तो फिर टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत कर सकता है। बूथ पर बीएलओ के अलावा सहायता के लिए जन सेवा केंद्र संचालक भी मौजूद रहेगा। इस पर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी कर सकेंगे।

इन प्रत्याशियों में है मुकाबला
पाटी, प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह
बसपा, अजीत कुमार, हाथी
कांग्रेस, बिजेंद्र सिंह, हाथ
भाजपा, सतीश गौतम, कमल
सजरापा, अमर सिंह, झूला
पीस पार्टी, दिलीप कुमार, कांच का गिलास
प्रगतिशील, दीपक चौधरी, चाबी
राष्ट्रवादी, मनोज, बक्सा
लोकदल, शकील, ट्रेक्टर चलाता किसान 
आप, सतीश शर्मा, झाडू
भाईचारा पार्टी, संजय, स्टेथोस्कोप
निर्दलीय, अशोक पांडेय, द्वार घंटी
निर्दलीय, चरन सिंह, बल्ला
निर्दलीय, लक्ष्मी धनगर, सिलाई मशीन
निर्दलीय, शाहिन बेगम, बैटरी टार्च

मंडलायुक्त ने अधिक मतदान करने की अपील
मंडलायुक्त अजयदीप सिंह का कहना है कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदाताओं से अपील है कि वह अधिक से मतदान करें और रिकॉर्ड तोड़ मतदान फीसद बनाएं।

पीएनबी ने लगाया आदर्श मतदान केंद्र
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चिल्‍ड्रंस एकेडमी स्‍कूल मैरिस रोड और एसएमबी इंटर कॉलेज रामघाट रोड पर आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए। चीफ मैनेजर सुशील कुमार, सीनियर मैनेजर हेमेंद्र कुमार कुलश्रेष्‍ठ, मैनेजर राजेश कुमार सक्‍सेना, मार्केटिंग ऑफीसर आसिफ नवाब आदि के प्रयास से बेहतरीन व्‍यवस्‍था की गई। यहां बनाई गई सेल्‍फी पांइट आकर्षण का केंद्र बनी रही।

chat bot
आपका साथी