Lok Sabha Election 2019: लालकृष्ण आडवाणी की सीट गांधीनगर से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2019 में गांधीनगर सीट से भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस सीट से चुनाव लडेंगे।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 21 Mar 2019 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 07:53 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: लालकृष्ण आडवाणी की सीट गांधीनगर से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव
Lok Sabha Election 2019: लालकृष्ण आडवाणी की सीट गांधीनगर से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 184 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस बार गुजरात के गांधीनगर सीट से भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव में नहीं उतरेंगे। उनकी जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इस सीट से आडवाणी छह बार सांसद रहे हैं। 2014 में सरकार बनने के बाद आडवाणी को भाजपा मार्गदर्शक मंडल के सदस्य बना दिया गया था। बताया जा रहा कि भाजपा को लगता है कि अमित शाह के गांधीनगर से चुनाव लड़ने से मिशन-26 को हासिल करने में मदद मिलेगी। इससे पहले पार्टी ने कहा था कि 75 साल से ऊपर के नेता चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्हें कोई मंत्री पद या संगठन में पद नहीं मिलेगा।

आडवाणी गांधीनगर सीट से पहली बार 1991 में लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद वे यहां से 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी यहां से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। आडवाणी ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल को 4.83 लाख वोटों से हराया था। उन्हें इस दौरान 773,539 वोट मिला था। बता दें कि अमित शाह फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। वह गांधीनगर संसदीय सीट के तहत आने वाली नारणपुरा सीट से विधायक रह चुके हैं। 

इससे पहले भाजपा ने आडवाणी और अन्य वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को टिकट देने के फैसले पर कहा था कि दोनों के चुनाव लड़ने का फैसला उन्हीं पर छोड़ा गया है। मुरली मनोहर जोशी अभी उत्तर प्रदेश के कानपुर से सांसद हैं। उनकी सीट भी बदलने की बात हो रही है।

chat bot
आपका साथी