Lok Sabha 2019 3rd Phase: बिहार के सुपौल में मतदान केंद्र संख्या 151 पर EVM में खराबी, मतदान में देरी

एक ओर जहां Lok Sabha Election 2019 के तीसरे चरण का मतदान जारी है वहीं ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें आनी शुरु हो गई हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 08:09 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 08:09 AM (IST)
Lok Sabha 2019 3rd Phase: बिहार के सुपौल में मतदान केंद्र संख्या 151 पर  EVM में खराबी, मतदान में देरी
Lok Sabha 2019 3rd Phase: बिहार के सुपौल में मतदान केंद्र संख्या 151 पर EVM में खराबी, मतदान में देरी

नई दिल्ली, एजेंसी। Lok Sabha Election 2019 जहां एक ओर तीसरे चरण के लिए मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 7 बजे से ही 15 राज्यों की 117 सीटों पर वोट डालने के लिए लोग मतदान केंद्र पहुंच गए थे। वहीं दूसरी तरफ ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं। बिहार के सुपौल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 151 पर मतदान अभी तक शुरू नहीं हुआ है। मतदान केंद्र पर ईवीएम में गड़बड़ी के बाद  मॉक पोल जारी है। 

जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार (23 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर मकदान किया जा रहा हैं।  तीसरे चरण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी और वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत कई वीवीआइपी मतदाता भी हैं। गौरतलब है कि 19 मई तक मतदान के सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव होंगे और नतीजे 23 मई को आएंगे।

बता दें कि चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग की जाएंगी। इस चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार-दरभंगा, जम्मू-अनंतनाग और झारखंड-चतरा, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में वोट डाले जाएंगे। इनमें बिहार-पांच, जम्मू कश्मीर-एक, झारखंड-तीन, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र-17, ओडिशा-6, राजस्थान की13, उत्तर प्रदेश-13 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें शामिल हैं। 

chat bot
आपका साथी