Lok Sabha Election 2019: गिरिडीह ने लगाया जोर, फिर भी कम नहीं हुआ मोदी लहर का असर

Lok Sabha Election 2019. वर्ष 2014 में झारखंड में मोदी लहर ही थी कि विपक्षियों के गठबंधन के बावजूद भाजपा सूबे की 14 में से 12 सीटों पर कब्‍जा जमाने में कामयाब रही थी।

By Deepak PandeyEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 02:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 02:24 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: गिरिडीह ने लगाया जोर, फिर भी कम नहीं हुआ मोदी लहर का असर
Lok Sabha Election 2019: गिरिडीह ने लगाया जोर, फिर भी कम नहीं हुआ मोदी लहर का असर

गिरिडीह, [दिलीप सिन्हा]। Lok Sabha Election 2019 - वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड समेत पूरे देश में नरेंद्र मोदी का जादू सर चढ़कर बोला था। यह मोदी लहर ही थी कि विपक्षियों के गठबंधन के बावजूद भाजपा सूबे की 14 में से 12 सीटों पर कब्जा करने में कामयाब रही थी। इन 12 सीटों में कोडरमा भी शामिल थी। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में मोदी की लाज बरकट्ठा एवं कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने बचाई थी।

बरकट्ठा एवं कोडरमा दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने यदि दिल खोलकर भाजपा को समर्थन नहीं दिया होता तो 2014 का मोदी लहर कोडरमा में लाल लहर में बदल जाती। माले ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गिरिडीह जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में मोदी लहर को रोककर लाल लहर में बदल दी थी, लेकिन बरकट्ठा एवं कोडरमा में ऐसी मोदी लहर चली कि लाल लहर गिरिडीह जिले में ही कैद हो गई। भाजपा भारी वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई।

भाजपा को बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में 85680 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रही माले को मात्र 23134 वोट मिले थे। इसी तरह कोडरमा में भाजपा को 79769 एवं माले को मात्र 33174 वोट मिले थे। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्र बगोदर, राजधनवार, जमुआ एवं गांडेय गिरिडीह जिले में पड़ते हैं। वहीं कोडरमा विधानसभा क्षेत्र कोडरमा जिले में एवं बरकट्ठा, कोडरमा एवं हजारीबाग जिले में फैला है। 2014 के चुनाव में चारों प्रमुख पार्टियों भाजपा, भाकपा माले, झाविमो एवं कांग्रेस के प्रत्याशी गिरिडीह जिले से ही थे।

chat bot
आपका साथी