Kolkata uttar Lok Sabha Election Result: कोलकाता उत्तर टीएमसी उम्मीदवार सुदीप बंदोपाध्याय जीते

Kolkata uttar Lok Sabha Election Result कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार सुदीप बंदोपाध्याय ने जीत दर्ज की है।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 03:14 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 12:58 PM (IST)
Kolkata uttar Lok Sabha Election Result: कोलकाता उत्तर टीएमसी उम्मीदवार सुदीप बंदोपाध्याय जीते
Kolkata uttar Lok Sabha Election Result: कोलकाता उत्तर टीएमसी उम्मीदवार सुदीप बंदोपाध्याय जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Kolkata uttar Lok Sabha Election Result कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार सुदीप बंदोपाध्याय ने जीत दर्ज की है। सुदीप बंदोपाध्याय को 474891 वोट मिले और बीजेपी उम्मीदवार राहुल (विश्वजीत) सिन्हा दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 347796 वोट हासिल हुए हैं।

 वर्ष 2014 में, पश्चिम बंगाल राज्य में, कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र से सुदीप बंदोपाध्याय का निर्वाचन हुआ. उन्हें 343687 वोट मिले. उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस है. उन्होंने राहुल सिन्हा को 96226 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी. 2014 में कुल 66.68 प्रतिशत वोट पड़े.

 कोलकाता उत्तर पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ में से एक है। सुदीप बंद्योपाध्याय पिछले एक दशक से यहां के सांसद हैं। परिसीमन के फलस्वरूप कलकत्ता उत्तर-पश्चिम एवं कलकत्ता उत्तर-पूर्व लोकसभा सीटों का विलय कर इस संसदीय सीट का गठन हुआ था। सुदीप कलकत्ता उत्तर-पश्चिम सीट के रहते 1998 व 1999 में हुए संसदीय चुनाव में भी यहां से निर्वाचित हुए थे। नई सीट के गठन के बाद सुदीप ने 2009 के लोकसभा चुनाव में मोहम्मद सलीम को एक लाख से अधिक वोट से हराया था। उस समय उन्हें 52.50 फीसद वोट मिले थे। वहीं पिछले संसदीय चुनाव में उन्हों ने भाजपा के राहुल सिन्हा को एक लाख से कम वोट से हराया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी