Kolhapur Lok Sabha Election Result 2019 : कोल्हापुर में शिवसेना के संजय मंडलिक जीते

Kolhapur Lok Sabha Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की कोल्हापुर सीट से शिवसेना के संजय सदाशिवराव मंडलिक ने जीत दर्ज की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 04:51 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 11:56 AM (IST)
Kolhapur Lok Sabha Election Result 2019 : कोल्हापुर में शिवसेना के संजय मंडलिक जीते
Kolhapur Lok Sabha Election Result 2019 : कोल्हापुर में शिवसेना के संजय मंडलिक जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Kolhapur Lok Sabha Election Result 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की कोल्हापुर सीट से शिवसेना के संजय सदाशिवराव मंडलिक ने जीत दर्ज की है।संजय सदाशिवराव मंडलिक ने 749085 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के धनंजय महाडिक दूसरे नंबर पर रहे हैं। धनंजय महाडिक को 478517वोट मिले हैं।

कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना प्रत्‍याशी संजय मंडलिक  हैं। एनसीपी से धनंजय महादिक प्रत्‍याशी हैं। बीएसपी से डी के श्रीकांत सर उम्‍मीदवार हैं। वर्ष 2014 में, महाराष्ट्र राज्य में, कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र से धनंजय महादिक का निर्वाचन हुआ. उन्हें 607665 वोट मिले. उनकी पार्टी एनसीपी है. उन्होंने संजय सदाशिव मांडलिक को 33259 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी शिवसेना थी. 2014 में कुल 71.72 प्रतिशत वोट पड़े।

कोल्हापुर संसदीय क्षेत्र महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां स्थित पनहला किला यहां के इतिहास की गवाही देता है। इस किले की प्राकृतिक खूबसूरती और शांति लोगों को अपनी ओर खींचती है। किले को 1052 में राजा भोज ने बनवाया था। यह क्षेत्र 1782 तक पनहला रानी ताराबाई के राज्य की राजधानी रहा। पशु पक्षियों की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में बना दाजीपुर बिसन सेंचुरी पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। महालक्ष्मी मंदिर यहां का धार्मिक स्थल है। यहां की कोल्हापुरी हस्तपशिल्प बहुत प्रसिद्ध है। कोल्हापुरी चप्पलें तो देश विदेश में मशहूर हैं हीं। शिवाजी विश्वविद्यालय यहां का प्रमुख शैक्षिक संस्थान है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी