Katihar Lok Sabha Election Result 2019: JDU के दुलार चंद गोस्वामी 57203 वोटों से जीते

Katihar Lok Sabha Election Result 2019 कटिहार लोकसभा क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के दुलार चंद गोस्वामी ने पिछले बार के विजयी उम्मीदवार तारिक अनवर को 57203 वोटों से हराया।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 12:48 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:30 PM (IST)
Katihar Lok Sabha Election Result 2019: JDU के दुलार चंद गोस्वामी 57203 वोटों से जीते
Katihar Lok Sabha Election Result 2019: JDU के दुलार चंद गोस्वामी 57203 वोटों से जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Katihar Lok Sabha Election Result 2019: कटिहार लोकसभा क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के दुलार चंद गोस्वामी ने पिछले बार के विजयी उम्मीदवार तारिक अनवर को 57203 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस के तारिक अनवर को 502220 वोट मिले जबकि एनसीपी के मोहम्मद शकुर को 9248 वोट मिले।

एनडीए की तरफ से कटिहार सीट जनता दल यूनाइटेड के खाते में आया था। यहां पार्टी के उम्मीदवार दुलार चंद गोस्वामी को कुल 559423 वोट मिले। वोटों की गिनती शुरू होते ही दुलार चंद गोस्वामी ने तारिक अनवर पर बढ़त बना ली थी। दुलार चंद को कुल 50.05 फीसद वोट मिले। यहां भी लोगों ने NOTA को तीसरे नंबर पर रखा। कुल 20584 वोट NOTA पर पड़े।

वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, कटिहार लोकसभा क्षेत्र से तारिक़ अनवर का निर्वाचन हुआ। उन्हें 431292 वोट मिले। उनकी पार्टी एनसीपी है। उन्होंने निखिल कुमार चौधरी को 114740 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 67।6 प्रतिशत वोट पड़े।

कटिहार बिहार का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। 1957 में देश के लिए दूसरे लोकसभा निर्वाचन में यहां पहली बार मतदान किया गया। इस क्षेत्र का ऐतिहासिक स्थान रहा है, माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण यहां आये थे और उन्होंने मनिहारी में मणि को खो दिया था। इस क्षेत्र में अंग और मगध समेत मुगलों और अंग्रेजों ने भी शासन किया। यहां कई ऐतिहासिक इमारतें आज भी मौजूद हैं। ब्रिटिश शासन से मुक्ति के लिए यहां के लोगों द्वारा किए गए आंदोलन को कटिहार आंदोलन के नाम से जाना जाता है। कटिहार मेडिकल कॉलेज यहां का प्रमुख चिकित्सा शिक्षा संस्थान है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी