Karakat Lok Sabha Election Result 2019: JDU के महाबली सिंह जीते

Karakat Lok Sabha Election Result 2019 काराकाट लोकसभा क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से महाबली सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को हरा दिया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 12:50 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:27 PM (IST)
Karakat Lok Sabha Election Result 2019: JDU के महाबली सिंह जीते
Karakat Lok Sabha Election Result 2019: JDU के महाबली सिंह जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। काराकाट लोकसभा क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के महाबली सिंह को जीत मिली है। उन्हें 398408 वोट मिले। जबकि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को 313866 मत हासिल हुए। वहीं बीएसपी के राज नाराय़ण तिवारी 21715 वोटों से संतोष करना पड़ा। 

वर्ष 2014 में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से रालोसपा के उपेन्द्र कुशवाहा का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 338892 वोट मिले थे। उन्होंने कांति सिंह को 105241 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 50.01 प्रतिशत वोट पड़े।

काराकाट संसदीय क्षेत्र 2009 में अस्तित्व में आया। यह क्षेत्र चावल उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में लगभग 400 राइस मिलें हैं। इसके पूर्व यह बिक्रमगंज लोकसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। इस संसदीय सीट में भोजपुर के पीरो के अलावा रोहतास का काराकाट, बिक्रमगंज, नोखा, दिनारा व डेहरी विधान सभा शामिल थे।लेकिन नए परिसीमन के बाद बिक्रमगंज की जगह काराकाट लोकसभा क्षेत्र का गठनहुआ,जिसमें रोहतास जिला का नोखा, डेहरी व काराकाट तथा औरंगाबाद जिला का गोह, ओबरा व नवीनगर विधानसभा क्षेत्र शामिल किया गया। इस क्षेत्र से पहले सांसद के रूप में जदयू के महाबली सिंह निर्वाचित हुए। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी