Jharkhand Lok Sabha Election 2019: झारखंड की 3सीटों पर 71% वोटिंग

Jharkhand Lok Sabha Election 2019. राजमहल दुमका तथा गोड्डा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्‍न हो गया है। यहां 70 फीसद से अधिक मतदान हुआ है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 05:42 AM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:06 AM (IST)
Jharkhand Lok Sabha Election 2019: झारखंड की 3सीटों पर 71% वोटिंग
Jharkhand Lok Sabha Election 2019: झारखंड की 3सीटों पर 71% वोटिंग

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lok Sabha Election 2019 - झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व में अंतिम आहुति देेने को वोटरों में खासा उत्‍साह दिखा। वोटिंग के मामले में झारखंड देशभर में अव्‍वल रहा। यहां लगभग 70.54 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में पोलिंग बूथों पर जमकर वोटिंग हुई। राजमहल में 71.69, दुमका में 71.10 तथा गोड्डा में 69.11 फीसद वोट पड़े। तीनों सीटों पर मतदान समाप्‍त हो गया है। झारखंड की 14 में 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ गया है। धनबाद में भी पिछले चुनाव के आंकड़े के करीब पोलिंग हुई है। इसमें दैनिक जागरण की मानव श्रृंखला का बड़ा असर रहा है। हमसे जानिए अंतिम चरण के मतदान का पल-पल का अपडेट। 

Jharkhand Lok Sabha Election 2019 Phase 7 Live Update

08:30 PM : अंतिम चरण में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, हेमलाल मुर्मू, वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे, विजय हांसदा 
फैक्ट फाइल 

कुल उम्मीदवार : 229 महिला उम्मीदवार :  25 निर्दलीय उम्मीदवार : 95 

07:30 PM : झारखंड में अंतिम चरण की तीन सीटों पर रविवार को मतदान संपन्न होने के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम चरण मेंं 70.50 फीसद मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। तीनों ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 2014 की तुलना में अधिक मतदान हुआ। इसके साथ ही प्रदेश के सभी चौदह सीटों पर कुल 229 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद हो गए। इनमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री, दो केंद्रीय राज्यमंत्री, एक वर्तमान मंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज शामिल हैं। 23 मई को मतों की गणना होगी।

07:00 PM : रविवार को संताल की तीनों सीटों राजमहल, दुमका व गोड्डा में भी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। मतदान शुरू होने से पहले तथा मतदान के दौरान कुछ बूथों पर ईवीएम में गड़बडिय़ां सामने आईं। हालांकि उन्हें समय पर दुरुस्त कर लिया गया। ईवीएम में खराबी की वजह से कहीं भी मतदान प्रभावित होने की सूचना नहीं है। मतदान संपन्न होने के साथ ही इन तीनों सीटों के 42 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद हो गए। इनमें पांच महिला तथा 21 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। मतदान प्रतिशत बढऩे की बड़ी वजह दैनिक जागरण की मानव शृंखला भी रही। जागरण ने 22 अप्रैल को पूरे प्रदेश में न सिर्फ मानव शृंखला का आयोजन किया, बल्कि मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली।

06:00 PM : झारखंड की 14 सीटों पर लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया है। 2019 के इस लोकसभा चुनाव में यहां चार चरणों में कुल 66 फीसद वोट पड़े। पहले चरण में 29 अप्रैल को लोहरदगा, चतरा और पलामू में मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां 64.31 फीसद वोट डाले गए। दूसरे चरण में छह मई को कोडरमा, रांची, हजारीबाग और खूंटी के मतदाता अपने घरों से निकले। यहां 64.23 फीसद वोट पड़े। तीसरे चरण में 12 मई को धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम में मतदाताओं ने वोट डाले। यहां 65.17 फीसद वोट पड़े। सातवें चरण यानि की राज्य के चौथे चरण में 19 मई को झारखंड की तीन सीटों राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोट डाले गए। यहां कुल 70.54 फीसद वोट पड़े।

04:10 PM : झारखंड में लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में रविवार को 3 लोकसभा सीटों दुमका, गोड्डा और राजमहल में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्‍न हो गया है। हालांक‍ि, शाम चार बजे के तय समय के बाद भी जिन मतदान केंद्रों पर वोटर कतार में खड़े हैं, उन्‍हें वोट देने का मौका मिलेगा। थोड़ी देर में निर्वाचन आयोग औपचारिक तौर पर 3 सीटों पर डाले गए मत प्रतिशत की घोषणा करेगा।

04:00 PM : 3 बजे तक झारखंड 64.81% वोटिंग के साथ पहले स्थान पर
लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में रविवार को झारखंड के 3 लोकसभा सीटों पर हो रहे मतदान में 3 बजे तक लगभग 64.81%मतदान हो चुका है। जिसमें राजमहल में 64.68% दुमका में 66.79%तथा गोड्डा में 63.30% मतदान हो चुका है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 8 राज्यों में हो रहे मतदान में 3 बजे तक झारखंड  64.81% के साथ पहले स्थान पर है। अभी भी बड़ी संख्या में मतदाता कतार में लगे हुए हैं। मतदान का प्रतिशत लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। कड़ी धूप में भी बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।

03:20 PM : निर्वाचन आयोग के अनुसार झारखंड में अंतिम चरण की तीन सीटों पर 3 बजे तक देशभर में सर्वाधिक 64.81 फीसद मतदान हुआ। राजमहल में 64.68, दुमका में 66.79 तथा गोड्डा में 63.30 फीसद वोट पड़े। तीनों सीटों पर मतदान जारी है।

51.95% voter turnout recorded till 3 pm: Bihar-46.66%, Himachal Pradesh- 49.43%, Madhya Pradesh-57.27%, Punjab-48.18%, Uttar Pradesh-46.07%, West Bengal- 63.58%, Jharkhand-64.81%, Chandigarh-50.24% in #Phase7 of #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/8zRIdDYmRV — ANI (@ANI) May 19, 2019

01:30 PM : निर्वाचन आयोग के अनुसार झारखंड में अंतिम चरण की तीन सीटों पर एक बजे तक 52.89 फीसद मतदान हुआ। राजमहल में 55.60, दुमका में 53.15 तथा गोड्डा में 50.38 फीसद वोट पड़े। अंतिम चरण में जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है, उनमें एक बजे तक सबसे अधिक वोट झारखंड में पड़े।

01:10 PM : दिव्‍यांगों और बुजुर्गों के बीच मतदान को लेकर उत्‍‍‍‍‍साह है। वे अपनी उम्र और शारीरिक कमजोरी को मात देते हुए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। गोड्डा के बसंतराय प्रखंड के सनोर गांव में स्वतंत्रता सेनानी 103 वर्षीय मतिकान्त मिश्र ने मतदान किया। दुुुुमका मेें बूथ नंबर 94 बागडुबी में दिव्‍यांग महिला मतदाता चम्पा देवी नगेसिया को सीआरपीएफ के जवानों ने मतदान केंद्र पहुंचाया।

11:10 AM : निर्वाचन आयोग के अनुसार झारखंड में अंतिम चरण की तीन सीटों पर 11 बजे तक 30.33 फीसद मतदान हुआ। राजमहल में 32.22 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दुमका में 28.60 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाला। दिन के ग्‍यारह बजे तक गोड्डा में 30.15 फीसद वोट डाले गए हैं।

10:30 AM : सुबह की धूप चढ़ने के साथ लोगाेें का उत्‍‍‍‍‍साह भी बढ़ता जा रहा है। मतदाता छाता लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदाताओं का उत्‍साह देख मतदान केंद्राें पर मेलेेे सा दृश्‍य नजर आ रहा है। राज्‍य की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में यह नजारा आम नजर आ रहा है।

09:50 AM : सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सभी 2347 बूथों पर रविवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। कहीं कहीं ईवीएम और वीवी पैट मशीन में खराबी आने के कारण विलंब से मतदान शुरू हुआ। गोड्डा के मेहरमा, महागामा, ठाकुर गंगटी, पोड़ैयाहाट, गोड्डा सदर, पथरगामा  आदि जगहों में रविवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। गोड्डा की आरओ सह डीसी किरण कुमारी पासी के अनुसार पहले दो घंटे की पोलिंग फिगर 19.8 फीसद रही। इधर एसपी शैलेंद्र बर्णवाल ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों से अपडेट लिया गया है , कहीं कोई अप्रिय हादसे नहीं है। शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

09:10 AM : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में पोलिंग बूथों पर जमकर वोटिंग हो रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 9 बजे तक यहां 14 फीसद मतदान हुआ है। अंतिम चरण की तीन सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13.84 फीसद मतदान हुआ। राजमहल में 10.67, दुमका में 13.87 तथा गोड्डा में 16.51 फीसद वोट पड़े।

08:50 AM : दुमका, राजमहल और गोड्डा में प्राय: सभी मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्‍या में वोटरों का जुटान हुआ है। अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदाता कड़ी धूप में धैर्य के साथ खड़े हैं। बूथों में युवा और महिला वोटर भी उमड़ पड़े हैं। हर कोई लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित करने में लगा है।

08:30 AM : गोड्डा में शांतिपूर्ण मतदान
गोड्डा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। अबतक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। महागामा की कोयला पंचायत और पथरगामा के बारकोप में ईवीएम और वीवीपैट में खराबी आने एक घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ है। जिला नियंत्रण कक्ष से विशेष उड़न दस्ता दल में शामिल तकनीकी कर्मियों के प्रयास से उक्त त्रुटियों को दूर कर लेने का दावा किया गया है। पहले एक घंटे में 11 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है।

08:10 AM :  अल्पसंख्यक मतदाताओं की बड़ी तादाद
दुमका में मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। मतदान केंद्रों पर अल्पसंख्यक मतदाताओं की भी बड़ी तादाद दिख रही है और लोगों की कोशिश है कि 10 बजे से पहले महिलाओं को वापस घर पहुंचा दिया जाए। इसलिए महिलाओं की कतार अधिक लंबी है और पुरुषों की संख्या कहीं कम। भीषण गर्मी में रोजा कर रही महिलाओं को परेशानी हो रही है हालांकि गर्मी के कारण परेशानी तो सभी को हो रही है।

08:00 AM : पहले घंटे में 10 से 12 फीसद मतदान     
झारखंड में अंतिम चरण के चुनाव में लोगों का उत्साह चरम पर है। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर आकर डट गए हैं जिसमें महिलाओं की भी संख्या उत्साहजनक है। दुमका स्थित आदर्श मतदान केंद्र, जिला परिषद परिसर में पहले ही घंटे में 10 फीसद मतदान हो चुका है। यहां तीन मतदान केंद्र हैं और तीनों में बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे हुए हैं।

07:50 AM : पाकुड़ में वेब कास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्र का हाल जानते डीसी। यहां वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हैं। बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्‍त इंतजाम किए गए हैं।

07:42 AM : गोड्डा सदर प्रखंड में वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं।

07:35 AM : देवघर के मतदान केंद्र संख्या 213 पर अपना वोट देने के लिए पंक्ति में खड़े होकर ईवीएम मशीन दुरुस्त होने का इंतजार करते मतदाता।

 

07:28 AM : दुमका और गोड्डा में कुछ बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। पोलिंग अफसर इन्‍हें दुरुस्‍त करने में लगे हैं। बड़ी संख्‍या में मतदाता यहां पोलिंग बूथों पर अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइन में लगे हैं। वोट डालने में बुजुर्ग और दिव्‍यांग भी किसी से कम नहीं हैं। 

07:00 AM : मॉक पोलिंग के बाद ईवीएम और वीवीपैट के सहारे झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। दुमका के कई बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हैं। महिलाओं और युवा मतदाताओं में भी वोट देने की ललक दिख रही है।

06:50 AM :  संताल के तीनों सीटों दुमका, राजमहल और गोड्डा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शाम चार बजे तक होगा। हर बूथ पर पर्याप्‍त संख्‍या में सुरक्षा बलों की मौजूदगी है। पूर्व सीएम शिबू सोरन सहित 42 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर पांच महिला, 21 निर्दलीय प्रत्याशियों के भी भाग्य का फैसला दो हेलीकाॅप्टर, 37 हजार फोर्स संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

06:40 AM : दुमका के मतदान केंद्र संख्‍या 36, 37, 38 और 39 पर सुबह छह बजे ही मतदाता वोट देने पहुंच गए हैं। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने को मतदाताओं में खासा उत्‍साह देखा जा रहा है।

06:30 AM : यहां शाम चार बजे तक वोट पड़ेंगे। संताल के छह जिलों में शांतिपूर्ण व सुरक्षित मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस कार्य में दो हेलीकाॅप्टर के अलावा 37 हजार पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं। इन तीन सीटों पर मतदान खत्म होने के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएगा। 23 मई को सभी सीटों पर पड़े मतों की गणना होगी।

06:10 AM : संताल परगना की इन तीनों सीटों पर पिछले चुनाव में खूब वोट पड़े थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में धनबाद व गिरिडीह के बाद राजमहल व दुमका में मतदान प्रतिशत बढ़ा था। उम्मीद है कि इस बार भी यहां अधिक से अधिक मतदाता वोट देने अपने घरों से निकलेंगे।

06:00 AM : राजमहल में 14, दुमका में 15 तथा गोड्डा 13 उम्मीदवार हैं। तीनों सीटों पर मतदान में बूथों पर एक-एक बैलेट यूनिट ही लगाई जाएंगी, क्योंकि तीनों सीटों पर 15 या इससे कम उम्मीदवार है। संताल की जिन तीन सीटों पर मतदान होना है उनमें राजमहल तथा दुमका एसटी तथा गोड्डा सामान्य सीट है।

05:30 AM : तीनों सीटें काफी खास हैं, क्योंकि इस बार जंग गढ़ बचाने या ढाहने की है। संताल परगना की इन तीनों सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, हेमलाल मुर्मू के अलावा वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे तथा विजय हांसदा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। तीनों सीटों पर कुल 42 उम्मीदवार हैं, जिनमें पांच महिला तथा 21 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

05:10 AM : सातवें चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटें दुमका, राजमहल और गोड्डा में मतदान हो रहा है। यहां 45,64,681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 27,536 मतदान कर्मी, 2,466 संवेदनशील और 1,754 अति संवेदनशील बूथ के अलावा 204 मॉडल बूथ व 137 पोलिंग बूथ महिलाओं द्वारा संचालित हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी