Jodhpur Lok Sabha Election Result 2019 : जोधपुर सीट से गजेंद्र सिंह शेखावत जीते

Jodhpur Lok Sabha Election Result 2019 राजस्थान की जोधपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने जीत दर्ज की है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 05:32 PM (IST)
Jodhpur Lok Sabha Election Result 2019 : जोधपुर सीट से गजेंद्र सिंह शेखावत जीते
Jodhpur Lok Sabha Election Result 2019 : जोधपुर सीट से गजेंद्र सिंह शेखावत जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Jodhpur Lok Sabha Election Result 2019 : जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की तरफ से खड़े हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत इस सीट पर पार्टी को जीत दिलाने में नाकामयाब साबित हुए और दूसरे नंबर आए। 

वर्ष 2014 में, राजस्थान राज्य में, जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से गजेन्द्र सिंह शेखावत का निर्वाचन हुआ। उन्हें 713515 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने चंद्रेश कुमारी को 410051 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 62।5 प्रतिशत वोट पड़े।

जोधपुर, थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। यहां स्थित मेहरानगढ़ दुर्ग को घेरे हुए हजारों नीले मकानों के कारण इसे 'नीली नगरी' के नाम से भी जाना जाता है। यहां के पुराने शहर का अधिकांश भाग इस दुर्ग को घेरे हुए बसा है। जोधपुर, शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत आगे हैं। दूर-दूर से बच्चे यहां पढ़ने के लिए आते हैं। राजस्थान का उच्च न्यायालय भी जोधपुर में ही स्थित है। जोधपुर पूरे विश्व से जुड़ने के लिये अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी मौजूद है। दिल्ली से जोधपुर की दूरी 604.7 किलोमीटर है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी