Jalaun Lok Sabha Election Result 2019: जालौन सीट पर भाजपा का कब्‍जा, भानु प्रताप चुनाव जीते

Jalaun Lok Sabha Election Result 2019 जालौन सीट से भाजपा के भानु प्रताप वर्मा ने 581763 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है। बसपा के अजय सिंह पंकज दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 01:05 PM (IST)
Jalaun Lok Sabha Election Result 2019: जालौन सीट पर भाजपा का कब्‍जा, भानु प्रताप चुनाव जीते
Jalaun Lok Sabha Election Result 2019: जालौन सीट पर भाजपा का कब्‍जा, भानु प्रताप चुनाव जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Jalaun Lok Sabha Election Result 2019: जालौन लोकसभा सीट से भाजपा के भानु प्रताप वर्मा ने 581763 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है। यहां से बसपा के अजय सिंह पंकज 423386 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे है।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, जालौन लोकसभा क्षेत्र से भानु प्रताप सिंह वर्मा का निर्वाचन हुआ। उन्हें 548631 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने बृजलाल खाबरी को 287202 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 58.78 प्रतिशत वोट पड़े।

एक तरफ पचनद तो दूसरी तरफ यमुना और बेतवा नदियों से घिरा जालौन, कानपुर देहात और झांसी को मिलाकर संसदीय क्षेत्र का परिसीमन किया गया है। आजादी के बाद से 1985 तक कांग्रेस का दबदबा 1977 में जरूर जनता पार्टी के उम्मीदवार को सफलता मिली थी।

तब से लेकर अभी तक 1999 में बसपा और 2009 में सपा को छोड़ दें जो भाजपा काबिज रही है। 1952 से लेकर 1957 तक दो-दो सांसद चुने गए। 1952 में संसदीय क्षेत्र जालौन - इटावा और 1957 में जालौन-हमीरपुर संसदीय रहने के दौरान जिले को दो-दो सांसद मिले।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी