Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

Lok Sabha Election 2019. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर लोहरदगा में 09 एसपी पांच एएसपी और 47 डीएसपी कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा में लगाए गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 08:36 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट
Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

रांची, राज्‍य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव के लिए जहां सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए अपने बड़े नेताओं और स्‍टार प्रचारकों की बड़ी शिद्दत से झारखंड आगमन की राह देख रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल, बुधवार को लोहरदगा में होने वाली जनसभा को लेकर तैयारियां परवान पर हैं। सूबे के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास बीते दो दिनों से लोहरदगा में जनसभाएं और पदयात्रा कर वोटरों को जगा रहे हैं। शुक्रवार को सीएम ने गुमला में कई चुनावी सभाएं की।

इस बीच पुलिस मुख्यालय ने प्रधानमंत्री के लोहरदगा में 24 अप्रैल को होने वाली जनसभा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव को लेकर झारखंड में बढ़ी नक्सलियों की गतिविधि को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची व लोहरदगा में 21 से 24 अप्रैल तक के लिए बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है।

लोहरदगा में जहां 4000 अतिरिक्त फोर्स तैनात किए गए हैं, वहीं रांची में 1000 अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त लोहरदगा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पांच अतिरिक्त एसपी, पांच अतिरिक्त प्रशिक्षु एसपी व 37 डीएसपी तैनात किए गए हैं। इसी तरह रांची में भी चार अतिरिक्त एसपी व दस अतिरिक्त डीएसपी को भी लगाया गया है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में नक्सलियों की सक्रियता बढ़ी है। राज्य में इस वर्ष जहां-तहां नक्सलियों ने वाहन जलाए हैं, कई जगह मुठभेड़ की घटनाएं घटी है। नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए ही पुलिस मुख्यालय ने प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व रांची व लोहरदगा जिला प्रशासन को अलर्ट किया है। बता दें कि झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहा है। चौथे चरण में यहां 29 अप्रैल को लोहरदगा, चतरा और पलामू में वोट डाला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोहरदगा में 24 अप्रैल की जनसभा चुनाव प्रचार के लिहाज से उनका पहला चुनावी दौरा होगा।

एसपीजी की टीम पहुंची
प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व एसपीजी की टीम के रांची पहुंचने की सूचना है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पूर्व एसपीजी की टीम समारोह स्थल की खुद से गहन छानबीन करती है और मुख्य मंच तथा कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लेती है। एसपीजी के निर्देशन में ही स्टेज आदि का निर्माण होता है ताकि सुरक्षा संबंधित कोई चूक न हो।

लोहरदगा में तैनात अतिरिक्त अधिकारी
पांच एसपी : सुदर्शन प्रसाद मंडल (एसीबी), सुभाष चंद्र जाट (ग्रामीण एसपी, जमशेदपुर), श्रीकांत राव खोत्रे (रेल, धनबाद), ऐहतेशाम वकारिब (रेल, जमशेदपुर), अमन कुमार (ग्रामीण एसपी धनबाद)।
पांच प्रशिक्षु एएसपी : अंजनी अंजन, कुमार गौरव, नाथु सिंह मीना, वंदिता राणा, विनीत कुमार।
37 डीएसपी :
जयश्री कुजूर, संदीप सुमन, राम समद, सुमित सौरभ लकड़ा, नेहा बाला, सुमित कुमार, अजय कुमार, दिलीप खलखो, संदीप खलखो, संदीप भगत, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार मिश्र, रामचंद्र राम, अनिल कुमार चौधरी, कीर्ति नारायण मिश्र, अरविंद कुमार बिन्हा, मोहम्मद तौकीर आलम, मोहम्मद नेहालुद्दीन, रविशंकर सिंह, अवध कुमार यादव, मनोज कुमार राय, इकुड डुंगडुंग, क्रिस्टोफर केरकेट्टा, कमलेश सिंह, संचमान तामंग, अजीत कुमार कुजूर, जितेंद्र कुमार, हिमांशु चंद्र मांझी, अरविंद कुमार वर्मा, राजा कुमार मित्रा, विश्वजीत बक्स राय, हेलन सोय, सुमन गिनी नाग, तारामणी बाखला, पूनम मिंज, नवीन कुमार लकड़ा, भूपेंद्र प्रसाद राउत व राजेश कुजूर।

रांची जिले में तैनात अतिरिक्त अधिकारी
चार एसपी : संध्या रानी मेहता (एसपी, विशेष शाखा), प्रियंका मीना (एसपी एससीआरबी), मनोज रतन चोथे (एसपी, सीआइडी) व नौशाद आलम अंसारी (एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं)।
10 डीएसपी : रविकांत भूषण, बचनदेव कुजूर, प्रफुल्लित कुजूर, किशोर कुमार रजक, अभय कुमार झा, राज कुमार मेहता, नवीन चंद्र दास, रंजीत कुमार लकड़ा, कपिंद्र उरांव व रजत मणिक बाखला।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी