Lok Sabha Election 2019: मोदी के काम पर हेमंत का दावा, देवघर में एम्स को बताया अपनी उपलब्धि

हेमंत सोरेन ने कहा कि जमीन पर सरकारी काम करने वाले सारे लोग विरोध में हैं। पारा शिक्षकों की हालत सबसे खराब है। उन लोगों ने हक मांगा तो दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।

By mritunjayEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 01:21 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 01:45 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: मोदी के काम पर हेमंत का दावा, देवघर में एम्स को बताया अपनी उपलब्धि
Lok Sabha Election 2019: मोदी के काम पर हेमंत का दावा, देवघर में एम्स को बताया अपनी उपलब्धि
पोड़ैयाहाट/मोहनपुर। कंघी छाप लेकर गोड्डा में ताल ठोक रहे झाविमो उम्मीदवार प्रदीप यादव के लिए शनिवार को यूपीए महागठबंधन की दो बड़ी सभाएं हुई। एक पोड़ैयाहाट प्रखंड के बाघमारा कटहल टोला मैदान में दूसरी देवघर के मोहनपुर के भगवानपुर मैदान में। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आएं। गर्मी थी। फिर भी दोनों सभाओं में लोग आए। दोनों सभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि निशिकांत दुबे विकास कार्यो का श्रेय लेने में लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री थे तो देवघर में एम्स खोलने की पहल की गई थी। ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई 2018 देवघर में एम्स निर्माण का शिलान्यास किया था।
हेमंत सोरेन ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में खाद्य सुरक्षा कानून लागू हुआ। भाजपा ने विकास के नाम पर घर घर ऐसा शौचालय बनवा दिया जिसमें 80 फीसदी लोग घुस भी नहीं सकते। शौचालय में गोयठा रखा जा रहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि जमीन पर सरकारी काम करने वाले सारे लोग विरोध में हैं। पारा शिक्षकों की हालत सबसे खराब है। उन लोगों ने हक मांगा तो दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। कई ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पंचायती व्यवस्था को भी स्वतंत्र नहीं रहने दिया गया। उसे हाई जैक कर लिया गया है। भाजपा का विकास सिर्फ होर्डिंग्स में दिखेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। भाजपा जनप्रतिनिधि के साथ दिन रात रहने वाले बुलबुल नामक व्यक्ति को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि देश को बाहर से नहीं, भीतर से खतरा है। सीमा पर किसान का बेटा मर रहा है और गांव में किसान। हर तरफ भय का माहौल है।
रोजगार देने का वायदा कर पकौड़ा बनाना सिखाने लगे : झाविमो अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले चुनाव में हरेक साल दो करोड़ बेरोजगार को रोजगार देने का भाजपा ने वायदा किया था। मोदी सरकार बनने के बाद लोगों ने रोजगार मांगा तो भाजपा के शीर्ष नेता पकौड़ा बनाना सिखाने लगे। साइकिल का पंचर ठीक करने से रोजगार मिलने की बात कह कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया गया। फिर एनडीए जीत गया तो सबके हाथों में कटोरा पकड़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अडानी और अंबानी की मदद की गई। किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया। कॉरपोरेट जगत का कर्ज माफ किया गया। विदेश से काला धन लाने की बात कही गई थी। नीरव मोदी और विजय माल्या के जरिए काला धन को विदेश भेजवा दिया गया। उन्होंने कहा कि आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म में असली दोषी को पकडऩे के बजाय पुलिस ने कांग्र्रेस नेता संतोष पासवान को जेल भेज दिया। विरोध होगा।
दस साल में गोड्डा में सिर्फ जुमलेबाजी की गई : प्रदीप यादव ने कहा कि दस साल में गोड्डा में सिर्फ जुमलेबाजी की गई। दावा किया गया कि एक लाख करोड़ का निवेश हुआ है। यदि ऐसा होता तो गोड्डा की सड़कें सोना की हो जाती। पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, हरि नारायण राय, पूर्व विधायक चुन्ना सिंह एवं राजेश रंजन समेत कई लोगों ने विचार रखे। मोहनपुर की सभा का संचालन देवघर के कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष मुनन्म संजय ने किया।
दोनों सभाओं में यह शामिल : निर्मला भारती, शहीम खान, संतोष कुमार, नागेश्वर ङ्क्षसह, दिनेश मंडल, भूतनाथ यादव, रिकी झा, पंजाबी राउत, सुनील मंडल, सुरेश साह, अशोक वर्मा, रामरेख यादव, मुकेश यादव,  पंचानन मंडल, बिन्दु मंडल, अश्विनी मंडल, चन्द्रशेखर रजक, रवींद्र महतो, राजेश मंडल, अख्तर अली, अवध किशोर हांसदा, अजीत यादव, अख्तर हुसैन, हेमलाल किस्कू, मनोज कुशवाहा, जवाहर यादव, दिनेश यादव, अजय शर्मा आदि।
chat bot
आपका साथी