Lok Sabha Election 2019 : गीता कोड़ा सबसे अमीर, पुष्पा सिंकू सबसे गरीब प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2019. सिंहभूम लोकसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा सबसे अमीर हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 12:09 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 12:09 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 : गीता कोड़ा सबसे अमीर, पुष्पा सिंकू सबसे गरीब प्रत्याशी
Lok Sabha Election 2019 : गीता कोड़ा सबसे अमीर, पुष्पा सिंकू सबसे गरीब प्रत्याशी

चाईबासा, जागरण संवाददाता। Lok  Sabha Election 2019 सिंहभूम लोकसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। निर्दलीय पुष्पा सिंकु सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। उनके पास सिर्फ 45 हजार रुपये हैं। वहीं कांग्रेस की गीता कोड़ा सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इनके पास चल-अचल एक करोड़ 47 लाख 39 हजार 640 रुपये की संपति है। 

जानिए किस प्रत्याशी की कितनी पूंजी

 1. चम्पाय चन्द्रशेखर डांगिल 

पता : सोनुवा, पश्चिम सिंहभूम

पार्टी : बहुजन मुक्ति पार्टी 

शिक्षा : एमए, एलएलबी, बीएड, एमएड

सम्पति : चल-अचल 3 लाख, नगद- 5 हजार

अपराधिक रिकार्ड : नहीं 

2. अनिल सोरेन

पता : राजनगर, सरायकेला-खरसावां

पार्टी : निर्दलीय 

शिक्षा : एमए

संपति : चल-अचल 60 हजार, नगद 10 हजार

अपराधिक रिकार्ड : नहीं 

3. प्रताप सिंह बानरा

पता : गोइलकेरा, पश्चिम सिंहहभूम

पार्टी : अंबेडकाराइट पार्टी आफ इंडिया

शिक्षा : पोस्ट ग्रेजवेट

संपति : चल-अचल 3.5 लाख, नगद 50 हजार

अपराधिक रिकार्ड : नहीं 

ये भी पढ़ें- PM MODI in Jharkhand LIVE: मोदी बोले, जनता चौकीदार पर प्‍यार बरसा रही, गाली EVM खा रही

4. पुष्पा सिंकु

पता : झींकपानी, पश्चिम सिंहभूम

पार्टी : निर्दलीय 

शिक्षा : पोस्ट ग्रेजवेट

संपति : चल-अचल 45 हजार

अपराधिक रिकार्ड : नहीं 

5. चन्द्रमोहन हेम्ब्रम

पता : सोनुवा, पश्चिम सिंहभूम

पार्टी : एसयूसीआइ कम्यूनिष्ट

शिक्षा : एमए

संपति : चल-अचल 83 हजार 327, नगद 10 हजार

अपराधिक रिकार्ड : नहीं 

6. कृष्णा मार्डी

 

पता : राजनगर, सरायकेला-खरसावां

पार्टी : झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान

शिक्षा : बीए

संपति : चल-अचल 5 लाख, नगद 60 हजार

अपराधिक रिकार्ड : झारखंड आंदोलन के समय कई 107, 144, सरकारी कार्य में दखल समेत अन्य। कई केस में बरी। 

7. करण टुडू

पता : चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम

पार्टी : निर्दलीय 

शिक्षा : एम.कॉम

संपति : चल-अचल 5 लाख, नगद 20 हजार

अपराधिक रिकार्ड : नहीं 

8. हरी उरांव

पता : राजनगर, सरायकेला-खरसावां

पार्टी : कलिंग सेना

शिक्षा : इंटर 

संपति : 8 लाख, नगद 50 हजार

अपराधिक रिकार्ड - दो केस लंबित।

9. गीता कोड़ा

पता : जगन्नाथपुर, पश्चिम सिंहभूम

पार्टी : इंडियन नेशनल कांग्रेस

शिक्षा : एमबीए

संपति : चल-अचल 1 करोड़, 47 लाख, 39 हजार 640 रुपये

अपराधिक रिकार्ड : एक मामले इनकम टैक्स का लंबित।

10. लक्ष्मण गिलुवा

पता : चक्रधरपुर, पश्चिम सिंहभूम

पार्टी : भारतीय जनता पार्टी 

शिक्षा : 12 वीं पास

संपति : चल-अचल 62 लाख, 42 हजार 972 रुपये

अपराधिक रिकार्ड : रेलवे संबंधी तीन मामले लंबित।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी