हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने किया इस नेता की तरफ इशारा कहा, साफ हुई गंदगी

Lok Sabha Election 2019 पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुलदीप राठौर के आते ही गंदगी साफ हो गई है।

By BabitaEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 12:29 PM (IST)
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने किया इस नेता की तरफ इशारा कहा, साफ हुई गंदगी
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने किया इस नेता की तरफ इशारा कहा, साफ हुई गंदगी

हमीरपुर/मंडी, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह ने कहा है कि कुलदीप राठौर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आते ही पूरी गंदगी साफ हो गई है। वीरभद्र का इशारा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर था। कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद गांधी चौक हमीरपुर में जनसभा में उन्होंने चुटकी ली कि रामलाल कभी मेरे साथ चलते हैं, कभी रास्ता भूल जाते हैं। लेकिन फिर भी उनकी जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी है। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के आने से कांग्रेस और मजबूत हुई है।

वीरभद्र ने कहा, ‘मैं क्षेत्रवाद व जातिवाद के आधार पर देश व प्रदेश का बंटवारा नहीं करता हूं बल्कि देश व प्रदेश की जनता को एक समान समझता हूं।’ उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में जनता के हित के लिए विकास करने में कांग्रेस का योगदान हैं । देश के लिए कांग्रेस नेताओं ने बलिदान तक दिए हैं ।

उधर, मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के नामांकन मौके पर चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह ने कहा पुरानी बातें दोहराना बुद्धिमता नहीं है। जनता खुद समझदार है। उनका पूरा जीवन लोगों की सेवा में गुजरा है। प्रदेश में ऐसा कोई परिवार नहीं होगा, जिसे वह जानते नहीं होंगे। नामांकन के बाद असली प्रचार अभियान अब शुरु हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार ने पांच साल में सपने बेचने का काम किया है। देश की जनता अब बदलाव चाहती है।

बकौल वीरभद्र्र सिंह, वह मंडी सहित प्रदेश के चारों संसदीय हलकों में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की बाजू काटने वाले बयान पर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार किया। कहा कि सत्ती गैर जिम्मेदाराना व्यक्ति हैं।

chat bot
आपका साथी