सुल्‍तानपुर : पूर्व मंत्री अमीता सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

मजिस्ट्रेट राम कुमार ने तहरीर देकर अमीता सिंह पर एमसीसी का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:13 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:13 PM (IST)
सुल्‍तानपुर : पूर्व मंत्री अमीता सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
सुल्‍तानपुर : पूर्व मंत्री अमीता सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
सुल्‍तानपुर, जेएनएन।  कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक व मंत्री रहीं अमीता सिंह पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। मजिस्ट्रेट राम कुमार ने तहरीर देकर अमीता सिंह पर एमसीसी का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था।

मजिस्ट्रेट राम कुमार कहा कि जनसभा करने की अनुमत नही ली गई थी। बिना अनुमति के सैकड़ो की संख्या में लोगों को एकत्र करना या नुक्कड़ सभा किया जाना एमसीसी के खिलाफ है। बल्दीराय उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह की जांच आख्या के आधार पर मुकदमा लिखा गया है।

अमीता सिंह ने पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर संजय सिंह के समर्थन में बल्दीराय तहसील के भवानी शिवपुर  नरसडा, बहुरहवां, पारा गनापुर, गोबिन्दपुर व इब्राहीमपुर गांव में जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभा मंगलवार को की थी। इस प्रकरण पर अमीता सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा उठाया गया यह राजनीतिक क़दम है। कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान से भाजपा डर गई है।

chat bot
आपका साथी