Dhanbad Lok Sabha Election Result 2019: धनबाद से भाजपा के पशुपति नाथ सिंह जीते, कांग्रेस के कीर्ति आजाद को हराया

धनबाद से बीजेपी के पाशुपत नाथ सिंह चुनाव जीत गए हैं। पशुपति नाथ सिंह को 827234 वोट मिले जबकि कांग्रेस के कीर्ति आजाद को 341040 वोट मिले। कीर्ति ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 11:40 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:28 PM (IST)
Dhanbad Lok Sabha Election Result 2019: धनबाद से भाजपा के पशुपति नाथ सिंह जीते, कांग्रेस के कीर्ति आजाद को हराया
Dhanbad Lok Sabha Election Result 2019: धनबाद से भाजपा के पशुपति नाथ सिंह जीते, कांग्रेस के कीर्ति आजाद को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। Dhanbad Lok Sabha Election Result: झारखंड राज्य के धनबाद संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के पशुपति नाथ सिंह, कांग्रेस के कीर्ति आजाद और बीएसपी के मेघनाथ रवानी मैदान में थे। धनबाद से बीजेपी के पाशुपत नाथ सिंह चुनाव जीत गए हैं। पशुपति नाथ सिंह को 827234 वोट मिले जबकि कांग्रेस के कीर्ति आजाद को 341040 वोट मिले। कीर्ति ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था।

वर्ष 2014 में झारखंड राज्य में धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पशुपतिनाथ सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 543491 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने अजय कुमार दुबे को 292954 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 60.53 प्रतिशत वोट पड़े।

धनबाद संसदीय क्षेत्र झारखंड के महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र कोयले की खानों के लिये मशहूर है। बाराकर नदी के तट पर बसा यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर है। इस नदी पर बना मैथन बांध पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह है। यहां हिंदू देवी मां कल्याणश्वरी का मंदिर भी है जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। यहां की तोपचांची झील एक दिलचस्प पर्यटन स्थल है। जंगलों और पारसनाथ की पहाड़ियों से घिरी यह झील अलौकिक वातावरण बनाती है। यहां पर दामोदर नदी में स्थित पंचेत बांध लोगों के लिए पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी