Dhanbad Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: धनबाद की पिच पर क्रिकेटर कीर्ति आजाद बोल्ड, भाजपा के पीएन की हैट्रिक

Dhanbad Lok Sabha पीएन सिंह धनबाद की राजनीति में 24 साल से नॉटआउट बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं। झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सिंह ने 2009 में पहली बार सांसद बने।

By mritunjayEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 06:38 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 12:09 AM (IST)
Dhanbad Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: धनबाद की पिच पर क्रिकेटर कीर्ति आजाद बोल्ड, भाजपा के पीएन की हैट्रिक
Dhanbad Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: धनबाद की पिच पर क्रिकेटर कीर्ति आजाद बोल्ड, भाजपा के पीएन की हैट्रिक

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Lok Sabha Election Result: धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी क्रिकेटर कीर्ति आजाद को पराजित कर हैट्रिक लगाई है। कीर्ति को करीब पांच लाख के मतों के अंतर से पराजित किया है।

गुरुवार सुबह बजे कृषि बाजार प्रांगण समिति बरवाअड्डा में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के मतों की गिनती शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी सिंह ने मतगणना की शुरूआत से ही कांग्रेस प्रत्याशी क्रिकेटर कीर्ति आजाद पर जो बढ़त बनाई वह बढ़ती ही गई। चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह की बढ़त 485014 है।  उन्हें 825769  मत और कांग्रेस के कीर्ति आजाद को 340755 मत मिले हैं।

24 साल से पीएन सिंह नॉटआउट राजनीतिक बल्लेबाज:  पीएन सिंह धनबाद की राजनीति में 24 साल से नॉटआउट बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं। झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सिंह ने 2009 में पहली बार सांसद बने। 2014 की मोदी लहर में वह झारखंड में सबसे ज्यादा 2.92 लाख वोट से चुनाव जीते थे। सिंह धनबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार 1995, 2000 और 2005 में विधायक भी चुने जा चुके हैं।
                                   धनबाद लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम
क्रमांक   प्रत्याशी नाम       पार्टी नाम         ईवीएम मत   पोस्टल मत        कुल मत      प्रतिशत

1 KIRTI AZAD Indian National Congress 339856 899 340755 27.24
2 PASHUPATI NATH SINGH Bharatiya Janata Party 823239 2530 825769 66.01
3 MADHVI SINGH All India Trinamool Congress 8193 27 8220 0.66
4 MEGHNATH RAWANI Bahujan Samaj Party 4200 34 4234 0.34
5 DEEPAK KUMAR DAS Peoples Party of India (Democratic) 2180 11 2191 0.18
6 MANTOSH KUMAR MANDAL Amra Bangalee 1627 4 1631 0.13
7 MIHIR CHANDRA MAHATO Ambedkarite Party of India 2990 10 3000 0.24
8 MERAJ KHAN Samajwadi Party 1443 7 1450 0.12
9 RAM LAL MAHTO SOCIALIST UNITY CENTRE OF INDIA (COMMUNIST) 1728 11 1739 0.14
10 SUDHIR KUMAR MAHATO Bahujan Mukti Party 7445 48 7493 0.6
11 HEERA LAL SHANKHAVAR All India Forward Bloc 1679 3 1682 0.13
12 UMESH PASWAN Independent 1965 0 1965 0.16
13 PREM PRAKASH PASWAN Independent 2113 2 2115 0.17
14 BAMAPADA BAURI Independent 4116 8 4124 0.33
15 RAJESH KUMAR SINGH Independent 11088 0 11088 0.89
16 LAKSHMI DEVI Independent 10852 0 10852 0.87
17 VARUN KUMAR Independent 4011 2 4013 0.32
18 SANJAY PASWAN Independent 3738 1 3739 0.3
19 K.C.SINGH RAJ Independent 1022 4 1026 0.08
20 SIDDHARTH GAUTAM Independent 9465 22 9487 0.76
21 NOTA None of the Above 4300 43 4343 0.35

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी