Lok Sabha Election 2019: 26 को झारखंड आ सकते हैं राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2019. कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी खूंटी में उम्मीदवार कालीचरण मुंडा और सिंहभूम प्रत्याशी गीता कोड़ा का प्रचार करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 08:24 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 08:24 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: 26 को झारखंड आ सकते हैं राहुल गांधी
Lok Sabha Election 2019: 26 को झारखंड आ सकते हैं राहुल गांधी
रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनावों के लिए अपने बड़े नेताओं की राह ताक रही कांग्रेस को थोड़ी राहत मिली है। खबर है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 अप्रैल को झारखंड में प्रचार कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। अभी तक की तैयारियों के अनुसार गांधी खूंटी में उम्मीदवार कालीचरण मुंडा और सिंहभूम प्रत्याशी गीता कोड़ा का प्रचार करेंगे। एक-दो दिनों में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने की बात की जा रही है।
chat bot
आपका साथी