बिहार में राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- चौकीदारों का नाम किया बदनाम

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के सुपौल जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। मंच पर तेजस्वी यादव मौजूद नहीं थे।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 10:10 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 12:59 PM (IST)
बिहार में राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- चौकीदारों का नाम किया बदनाम
बिहार में राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- चौकीदारों का नाम किया बदनाम

पटना [मिथिलेश कुमार]। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि  बिहार के चौकीदार ईमानदार होते हैं। वे जिस बैंक के आगे खड़े हो जाते हैं, वहां चोरी नहीं होती। लेकिन आंधी-तूफान में खड़े रहकर और आधी रोटी खाकर चौकीदारी करने वाले चौकीदारों को नरेंद्र मोदी ने बदनाम कर दिया है। राहुल गांधी सुपौल के गांधी मैदान में महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रंजन के समर्थन में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राफेल की जांच होगी तो जेल जाएंगे मोदी
राहुल ने आगे कहा कि राफेल का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई से कोई नहीं बच सकता है। इस मामले की जांच होगी तो अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी  को सजा होगी और वे जेल जाएंगे। बिहार की जनता देश के सबसे बड़े चौकीदार की सच्चाई समझ गई है। अब बिहार और देश की जनता उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2008 की बाढ़ में कांग्रेस की सरकार ने दो दिन के अंदर कोसी की जनता के लिए 1100 करोड़ का पैकेज दिया। खुद सोनिया जी और मनमोहन सिंह आपके बीच आए थे।
राहुल ने जनता से किए ये वादे
राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो कर्ज नहीं लौटाने वाला देश का कोई किसान जेल नहीं जाएगा। विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा एवं सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। देश में 22 लाख रिक्त पदों पर युवाओं को एक साल के अंदर बहाल किया जाएगा। जबकि, 10 लाख युवाओं को पंचायतों में नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नया व्यवसाय शुरू करने के लिए तीन साल तक कोई अनुमति नहीं लेनी होगी।
उन्होंने कहा कि हमने न्याय योजना शुरु की है, जिसमें पांच करोड़ परिवार को सीधे खाते में 72000 प्रति साल दिया जाएगा। जिसकी आमदनी 12000 है वे इसके हकदार होंगे। उन्‍होंने कहाकि हमने अपने वादे को पूरा किया है। मध्यप्रदेश,  छतीसगढ और राजस्थान में सरकार बनते ही चार दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया है।
राहुल ने बाढ़ की त्रासदी याद दिलाते हुए कहा कि जब कोसी में कुसहा त्रासदी आई तो सोनिया मनमोहन की सरकार ने 125 करोड़ का पैकेज दिया था। क्या अब बाढ नहीं आती है? क्या चौकीदार यहां चौकीदारी करने आता है?
ये भी पढ़ें- दिल्ली के उम्मीदवारों पर राहुल की मुहर, वेस्ट दिल्ली से सुशील कुमार तो शीला लड़ेंगी चांदनी चौक से

रंजीत रंजन के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की
राहुल गांधी ने सुपौल से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल रंजीत रंजन के पक्ष में लोगों को संबोधित करते हुए उनके लिए वोट की अपील की।
बता दें कि इसके पहले राहुल गांधी जीतन राम मांझी के चुनाव प्रचार में गया आए थे। उन्होंने गया के गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 : आजमगढ़ में चढ़ा सियासी पारा, 'निरहुआ' ने चलाया रिक्‍शा

भाजपा ने किया कटाक्ष, तेजस्‍वी ने दिया जवाब
राहुल गांधी की जनसभा में राजद नेता सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद नहीं थे। इसे लेकर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं ने कटाक्ष किया।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने तेजस्वी के राहुल गांधी के साथ मंच शेयर नहीं करने को लेकर महागठबंधन पर हमला बोला। कहा कि महागठबंधन में कुशवाहा, तेजस्वी, कई पीएम पद के दावेदार हैं, इसीलिए राहुल की सभा में महागठबंधन के नेता मंच शेयर नहीं कर रहे हैं।
इसपर जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि आगे की सभा राहुल गांधी के साथ ही है। हम तो गांधी मैदान में कांग्रेस की रैली में मंच पर साथ थे और आगे भी साथ रहेंगे।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी