राष्ट्रीय पार्टी से बाहर हो रही है कांग्रेस, दे रही टुकड़े टुकड़े गैंग का साथ: प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से किए गए हमले का जवाब दिया.

By NiteshEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 04:32 PM (IST)
राष्ट्रीय पार्टी से बाहर हो रही है कांग्रेस, दे रही टुकड़े टुकड़े गैंग का साथ: प्रकाश जावड़ेकर
राष्ट्रीय पार्टी से बाहर हो रही है कांग्रेस, दे रही टुकड़े टुकड़े गैंग का साथ: प्रकाश जावड़ेकर

जयपुर (पीटीआइ)। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से किए गए हमले का जवाब दिया। जावड़ेकर ने कहा कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि भाजपा शासन में लोकतंत्र खतरे में है, बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस ऐसा इसलिए कह रही है क्योंकि वह खुद मुख्यधारा की पार्टी से बाहर होती जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगे भी कांग्रेस को किसी चुनाव में कोई मौका नहीं मिलेगा।

राजस्थान के भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि अगर मोदी दोबारा सत्ता में आते हैं, तो फिर चुनाव नहीं होंगे। ये गलत है। 2014 में मोदी जीते थे और 2019 में चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आगे भी होंगे, 2024, 2029 में भी होंगे, लेकिन कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी।'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यधारा की पार्टी थी और अब वह-टुकडे-टुकडे़ गिरोह के साथ बाहरी पार्टी बन गई है। कांग्रेस ऐसे लोगों को प्रमाण पत्र दे रही है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। वे इस तरह से इनका बचाव करते हैं।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि भाजपा 2014 के मुकाबले अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी और राजग को दो तिहाई बहुमत मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ईवीएम मशीनों के खिलाफ शिकायत कर रहे थे ये उनकी हार के डर को दिखाता है। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि वे हारने वाले हैं इसलिए वे ऐसा बहाना ढूंढ रहे हैं।
 

chat bot
आपका साथी