अनंत सिंह के हौसले पर कांग्रेस ने फेरा पानी, कहा-किस आधार पर कर रहे दावा, बताएं

कांग्रेस ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह के उस दावे को खारिज कर दियाय है, जिसमें उन्होंने ताल ठोकते हुए कहा था कि वो मुुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 09:42 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 09:26 AM (IST)
अनंत सिंह के हौसले पर कांग्रेस ने फेरा पानी, कहा-किस आधार पर कर रहे दावा, बताएं
अनंत सिंह के हौसले पर कांग्रेस ने फेरा पानी, कहा-किस आधार पर कर रहे दावा, बताएं

पटना, राज्य ब्यूरो।  मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे का दावा कर रहे निर्दलीय विधायक अनंत सिंह से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी ने दो टू शब्दों में कहा कि अब तक टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी या महागठबंधन के स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अनंत सिंह की बात का कोई आधार नहीं। 

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने कहा कि अनंत सिंह कहां से और किस दल से चुनाव लड़ेंगे यह तय करना कांग्रेस का काम नहीं। रही बात कांग्रेस के टिकट पर अनंत सिंह की दावेदारी की तो हकीकत यह है कि अब तक कांग्रेस ने यह तय नहीं किया है कि पार्टी का कौन सा प्रत्याशी कहां से चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि न तो पार्टी के स्तर पर सीट या प्रत्याशी को लेकर कोई बैठक हुई है न ही महागठबंधन में इस संबंध में ही कोई बात हुई है। अनंत सिंह किस आधार पर दावा कर रहे हैं इस सच्चाई से तो पर्दा उन्हें ही उठाना होगा। 

अनंत सिंह ने रोड शो में दिखाई ताकत

मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ रोड शो निकाला। पटना से गाडिय़ों के काफिले के साथ निकला अनंत सिंह का यह रोड शो अथमलगोला होते हुए मुंगेर तक पहुंचा। मोकामा विधायक के रोड शो में समर्थकोंं का उत्साह दिखा। रोड शो के दौरान अनंत सिंह ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की। 

chat bot
आपका साथी