Lok Sabha Election 2019 : जब चुनाव प्रचार के दौरान दूसरी पार्टी का बिल्ला लगाए मिले बच्चे

सांसद के लिए राजा दिनेश सिंह उम्मीदवार थे। चुनाव प्रचार के दौरान उनके आस-पास बच्‍चे दिखे जो दूसरी पार्टी का बिल्‍ला लगाए थे। उनकी बातों से बच्‍चे व उनके अभिभावक प्रभावित हुए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 12:13 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 12:13 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : जब चुनाव प्रचार के दौरान दूसरी पार्टी का बिल्ला लगाए मिले बच्चे
Lok Sabha Election 2019 : जब चुनाव प्रचार के दौरान दूसरी पार्टी का बिल्ला लगाए मिले बच्चे

प्रतापगढ़ : वर्ष 1967 में लोकसभा व विधानसभा का चुनाव एक साथ हो रहा था। सांसद के लिए राजा दिनेश सिंह उम्मीदवार थे और रामपुर खास में विधायक के लिए पं राम अंजोर मिश्र प्रत्याशी रहे। एक बार चुनाव प्रचार के दौरान राजा दिनेश सिंह के पास दूसरे दल का बिल्ला पोस्टर के साथ बच्चों का समूह दिखा। इस पर वह रुक गए और बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हुए अपनी बात कही। अपनी बात कह कर उन्होंने बच्चों के मन को जीत लिया। इसके बाद बच्चे राजा साहब के नारे लगाने लगे। बच्चों के जिद पर परिवार के लोगों ने भी राजा साहब को समर्थन का भरोसा दिया। 

 पंडित राम अंजोर ने तांगे से किया था चुनाव प्रचार

लोकसभा के साथ ही हो रहे विधायक का चुनाव लड़ रहे पं. राम अंजोर मिश्र तांगे से चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान तांगे में बंधी बंधे माइक से अवधी भाषा में -चला सखी वोट दइ आई ..मोहर.. पर लगाई कहकर प्रचार कर रहे थे। बीडी दुबे इंटर कालेज पहाड़पुर प्रतापगढ़ के पूर्व प्रवक्ता  अनंत बहादुर ङ्क्षसह, बताते हैं कि पहले चुनाव के दौरान उम्मीदवारों में पाखंड और आडंबर देखने को नहीं मिलता था। इसलिए समाज में उस वक्त नेताओं पर भरोसा और नेताओं की बात सौ टके होती थी। आपस में कोई दुराव नहीं था। वह एक-दूसरे को सम्मान दिया करते थे। आज वह बात नहीं रह गई। 

कड़ी सुरक्षा के बीच चार उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

संसदीय सीट प्रतापगढ़ के लिए नामांकन शनिवार को भी किया गया। चार दलों के चार उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम कड़े रहे। कलेक्ट्रेट परिसर के जन सुनवाई कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस मौके पर एसडीएम लालगंज मोहन लाल गुप्ता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आरपी ङ्क्षसह, सीओ अंजनी राय, महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा समेत पुलिस कर्मी सतर्क रहे। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए अब तक सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अभी 23 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी