Loksabha Election 2019 : कांग्रेस ने अन्‍य दलों के साथ मिलकर देश को लूटा : योगी आदित्यनाथ

हरदोई पहुंचेे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:45 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : कांग्रेस ने अन्‍य दलों के साथ मिलकर देश को लूटा : योगी आदित्यनाथ
Loksabha Election 2019 : कांग्रेस ने अन्‍य दलों के साथ मिलकर देश को लूटा : योगी आदित्यनाथ

हरदोई, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई के मल्लावां कस्बा में सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस को जमकर निशाना साधा। मिश्रिख लोकसभा में आने वाले मल्लावां कस्बे में जनसभा को 25 मिनट के संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियाें और नक्सवादियों के साथ बताया।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा खत्म करने की जो बात कही है उससे साफ है कि कांग्रेस देश में आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहती है। केंद्र सरकार को ईमानदार, स्वच्‍छ छवि वाली सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अन्य पार्टियों के साथ मिलकर देश को लूटने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में भारत का विश्व में मान बढ़ाया है।

उन्‍होंने कहा कि देश के दुश्मनों का सफाया होगा और मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने पर देश से पूरी तरह से आतंकवाद खत्म हो जाएगा। सपा बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए मुलायम सिंह का बिना नाम लिए उन्हें घेरा। कहा कि जिस सपा सरकार ने भीमराव आंबेडकर और कांशीराम जैसे महापुरुषों का अपमान किया आज मायावती उन्हीं के साथ मंच शेयर कर रही हैं। विकास और सुशासन पर उन्होंने जनता से भाजपा का साथ मांगा।

आजम खां जैसे लोगों के लिए बना एंटी रोमियो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के अपराधियों पर नियंत्रण कुछ को जेल और कुछ के न सुधरने पर उनका राम नाम सत्य हो जाने की बात कही। प्रदेश में पूरी तरह से गुंडई समाप्त करने की बात कहते हुए आजम खां पर चुटकी ली और कहा कि आजम खां जैसे लोगों के लिए ही एंटी रोमियो बनाया है।

chat bot
आपका साथी