Lok Sabha Election 2019: कोडरमा में 1989 में पहली बार खिला था कमल

Lok Sabha Election 2019. इस चुनाव में भाजपा के रीतलाल प्रसाद वर्मा ने कांग्रेस के तिलकधारी सिंह को पराजित किया था। तब केंद्र में भाजपा 2 सीटों से 85 सीटों पर पहुंची थी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 08:09 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 08:09 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: कोडरमा में 1989 में पहली बार खिला था कमल
Lok Sabha Election 2019: कोडरमा में 1989 में पहली बार खिला था कमल

कोडरमा, [अनूप कुमार]। Lok Sabha Election 2019 कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 1989 में पहली बार कमल खिला था। इस चुनाव में भाजपा के रीतलाल प्रसाद वर्मा ने कांग्रेस के तिलकधारी सिंह को पराजित किया था। तब केंद्र में भाजपा 2 सीटों से 85 सीटों पर पहुंची थी। इससे पहले भी रीतलाल प्रसाद वर्मा वर्ष 1977 और 1980 के चुनाव में जीते थे।

1977 में रीतलाल वर्मा भारतीय लोकदल के चुनाव चिन्ह हलधर किसान छाप पर और 1980 में भी जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह हलधर किसान छाप पर चुनाव लड़कर जीते थे। वहीं वे पहली बार 1984 में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल के निशान पर लड़े थे, लेकिन इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उमड़ी सहानुभूति की लहर में वे चुनाव हार गए थे। पुन: 1989 में उन्होंने भाजपा व संयुक्त मोर्चा की लहर में वापसी की।

इसके बाद पुन: 1991 में मंडल लहर में वे जनता दल के उम्मीदवार मुमताज अंसारी से मामूली वोट से चुनाव हार गए थे। तब मतगणना में धांधली को लेकर रीतलाल वर्मा न्यायालय गए थे और न्यायालय ने उनके पक्ष में निर्णय दिया था। लेकिन तबतक मुमताज अंसारी का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद रीतलाल वर्मा पुन: 1996 और 1998 का मध्यावधि चुनाव जीते।

chat bot
आपका साथी