Loksabha Election 2019 : महात्मा नहीं यह माफिया गांधी परिवार है : प्रेम

भाजपा की विजय संकल्प रैली में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कांग्रेस सपा व बसपा पर साधा निशाना।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 09:23 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : महात्मा नहीं यह माफिया गांधी परिवार है : प्रेम
Loksabha Election 2019 : महात्मा नहीं यह माफिया गांधी परिवार है : प्रेम

गोंडा, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार सबसे छलिया है। महात्मा गांधी नहीं, यह माफिया गांधी परिवार है। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि नवयुवकों की प्रियंका चाची नैया बचाने आई हैं। देशखतरे में नहीं है, बल्कि उनके भैया, मैया व उनके सइयां खतरे में हैं। 

शुक्ल कर्नलगंज व गोंडा में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। गोंडा की सभा में कांग्रेस के साथ ही अरङ्क्षवद केजरीवाल व ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहाकि ये दुश्मन कहने के भी लायक नहीं हैं। एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने वालों पर भी तंज कसा। गठबंधन पर भी निशाना साधा। सपा व बसपा की नीतियों को जनविरोधी बताया।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री की अटपटी टिप्पणी

प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कांग्रेस नेताओं पर की अटपटी टिप्पणी। कहाकि पहले बिना मुंह वाला पीएम था, अब बिना दिमाग वाला न मिल जाए। बोलीं कि सोनिया गांधी ने बेटे से लिया यूपी का प्रभार, अब बेटी प्रियंका को सौंपी जिम्मेदारी।

chat bot
आपका साथी