Lok Sabha Election 2019: Kirti Jha की काट में PN ने Sanjay Jha को किया सामने, बनाया Election agent

भाजपा प्रत्याशी सांसद पीएन सिंह ने कीर्ति झा की काट के लिए संजय कुमार झा को अपना चुनाव अभिकर्ता बना दिया है। झा फिलवक्त भाजपा धनबाद जिला के महामंत्री हैं।

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 09:50 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 09:50 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: Kirti Jha की काट में PN ने Sanjay Jha को किया सामने, बनाया Election agent
Lok Sabha Election 2019: Kirti Jha की काट में PN ने Sanjay Jha को किया सामने, बनाया Election agent

धनबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के लिए जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए प्रत्याशी फूंक-फूंककर कदम उठा रहे हैं। कीर्ति झा आजाद के कांग्रेस प्रत्याशी बनते ही कयास लगाए जाने लगे थे कि मैथिल मतदाताओं का रुझान उनकी ओर बढ़ेगा। लिहाजा भाजपा प्रत्याशी सांसद पीएन सिंह ने कीर्ति झा की काट के लिए संजय कुमार झा को अपना चुनाव अभिकर्ता बना दिया है। झा फिलवक्त भाजपा धनबाद जिला के महामंत्री हैं।इस बीच सांसद ने मैथिलों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व प्रमुख लोगों से भी अपने आवास पर अलग-अलग बैठकें कर उन्हें अपने साथ करने की कोशिशें जारी रखी है।

चुनावी अभीकर्ता नियुक्त होने पर संजय कुमार झा को हरिप्रकाश लाटा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थ सारथी, विकास सिन्हा, अमलेश सिंह, पप्पू साव, बबलू फरीदी, निर्मल प्रधान, राज कुमार मंडल, उमेश सिंह, मौसम सिंह, प्रभात सिन्हा, चुन्ना सिंह, अरुण सिंह आदि ने बधाई दी।

ये भी पढ़ें - PM MODI in Jharkhand LIVE: रांची से निकले पीएम मोदी, थोड़ी देर में लोहरदगा में गरजेंगे

बता दें कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में राज सिन्हा पीएन के अभिकर्ता थे। वे अभी धनबाद के विधायक हैं। इधर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार जो पिछले दो लोकसभा चुनावों में पीएन के लोकसभा संयोजक रहे सत्येंद्र कुमार भी इस बार नहीं दिखेंगे। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा को संयोजक बनाया गया है। सत्येंद्र कुमार इस वक्त जियाडा के स्वतंत्र निदेशक हैं और पार्टी ने उन्हें दुमका लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया है।

सांसद पीएन सिंह के मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी भी मैथिल हैं। सांसद ने मैथिल मतदाताओं को साधने के लिए उन्हें भी मोर्चे पर लगाया है। इस बीच सांसद ने मैथिलों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व प्रमुख लोगों से भी अपने आवास पर अलग-अलग बैठकें कर उन्हें अपने साथ करने की कोशिशें जारी रखी है।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी