LokSabha election 2019 : भाजपा ने गरीबों के मुद्दों पर कर दी एयर स्ट्राइक : बाबू सिंह कुशवाहा

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर मांगे वोट।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 04:50 PM (IST)
LokSabha election 2019 : भाजपा ने गरीबों के मुद्दों पर कर दी एयर स्ट्राइक : बाबू सिंह कुशवाहा
LokSabha election 2019 : भाजपा ने गरीबों के मुद्दों पर कर दी एयर स्ट्राइक : बाबू सिंह कुशवाहा

फर्रुखाबाद, जेएनएन। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों के मुद्दों पर एयर स्ट्राइक कर दी। इससे दो लाख नौकरियों, किसानों की आमदनी दोगनी करने, गरीबों के खातों में 15 लाख जैसे मुद्दे हवा हो गए। वह कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के समर्थन में कायमगंज में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा आंबेडकर द्वारा बनाए संविधान को भी बदलना चाहती है। यदि संविधान बचेगा तभी हम पिछड़ों के अधिकार बचे रहेंगे। यह चुनाव दो विचार धाराओं की लड़ाई है। एक ओर समाज में विघटन पैदा करने वाली भाजपा और दूसरी ओर सभी को साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी का गठबंधन है। कांग्रेस की हर व्यक्ति को 72 हजार रुपये देने की योजना है, ऐसी योजना विश्व के किसी भी राष्ट्र में नहीं है। कांग्रेस जो वादे करती है, उसे पूरा करती है। भाजपा ने 2014 में जो वादे किए थे, वह भूल गई। अब न मंदिर-मस्जिद याद रहा और न ही गरीबों के हित की योजनाएं और न ही विकास के मुद्दे। अब बात राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को भ्रमित कर वोट लेना चाहते हैं। 

chat bot
आपका साथी