राजस्थान में अशोक गहलोत ने हार स्वीकारी, वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

Lok Sabha Election Result 2019. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:58 PM (IST)
राजस्थान में अशोक गहलोत ने हार स्वीकारी, वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय
राजस्थान में अशोक गहलोत ने हार स्वीकारी, वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

जागरण संवाददाता, जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की हार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है, जिसे हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने इस परंपरा को हमेशा बनाए रखा और इसका निर्वहन करते हुए देश में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है।

चुनाव परिणाम आने के बाद गहलोत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों, सिद्धांतों और जन घोषणापत्र को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कठोर परिश्रम किया। कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यक्ता नहीं है। गहलोत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के वादों पर जनता को जवाब नहीं दिया।

उधर, पार्टी की बड़ी जीत से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि पार्टी की जीत और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच वर्षों में किए गए काम और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने इसके लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। भाजपा मुख्यालय पर वसुंधरा राजे ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के योग्य नेतृत्व में पार्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।

जयपुर ग्रामीण से दूसरी बात सांसद निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश और देश के मतदाताओं को पीएम नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने आम नागरिक के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेकर उन्हें लागू किया, उससे पूरा राष्ट्र उनके साथ है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी