Arrah Lok Sabha Election Result 2019 Live: राज कुमार सिंह जीते

आरा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के राजकुमार सिंह का परचम लहराया है। उनकी टक्कर सीपीआई के राजू यादव से रही।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 12:41 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 03:19 PM (IST)
Arrah Lok Sabha Election Result 2019 Live: राज कुमार सिंह जीते
Arrah Lok Sabha Election Result 2019 Live: राज कुमार सिंह जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। आरा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के राजकुमार सिंह को जीत मिली है। उन्हें 566480 वोट मिले। वहीं सीपीआई के राजू यादव को 419195 मत मिले।

वर्ष 2014 में आरा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के राज कुमार सिंह का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 391074 वोट मिले थे। उन्होंने श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को 135870 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 48.96 प्रतिशत वोट पड़े।

गंगा और सोन के दोआब में स्थित संसदीय क्षेत्र आरा कृषि प्रधान और वीरों की भूमि है। उपजाऊ मिट्टी के साथ-साथ 1857 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धा बाबू कुंवर सिंह की कार्यस्थली इसकी पहचान है। आरा की प्राचीनता का संबंध महाभारत काल से भी है। कहा जाता है पांडवों ने अपने वनवास का गुप्तकाल यहीं बिताया था। पूर्व में यह कांग्रेस का गढ़ रहा है। वर्तमान में लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के राजकुमार सिंह कर रहे हैं, जो केन्द्र सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री के स्वतंत्र प्रभार में हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी