बंगलोर दक्षिण सीट से अनंत कुमार की विधवा को नहीं मिला टिकट, फिर भी कहा-मोदी जी के साथ हूं

माना जा रहा था कि भाजपा अनंत कुमार की विधवा तेजस्विनी को बंगलोर दक्षिण सीट से प्रत्याशी बनाएगी। पति को यहां से छह बार विजयी बनाने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 11:08 PM (IST)
बंगलोर दक्षिण सीट से अनंत कुमार की विधवा को नहीं मिला टिकट, फिर भी कहा-मोदी जी के साथ हूं
बंगलोर दक्षिण सीट से अनंत कुमार की विधवा को नहीं मिला टिकट, फिर भी कहा-मोदी जी के साथ हूं

 बेंगलुरु, प्रेट्र। भाजपा ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए बंगलोर दक्षिण सीट से पार्टी की युवा शाखा के नेता तेजस्वी सूर्य को प्रत्याशी घोषित कर दिया। यहां से पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की विधवा को टिकट नहीं दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री इस सीट से छह बार सांसद रहे।

कर्नाटक में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दायर करने की समयसीमा खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही भजपा ने संशय की स्थिति खत्म कर दी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सोमवार देर रात इस सीट से 28 वर्षीय सूर्य के नाम की घोषणा कर दी। सूर्य पेशे से वकील और पार्टी की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रचार टीम के सदस्य हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव हैं।

माना जा रहा था कि भाजपा अनंत कुमार की विधवा तेजस्विनी को यहां से प्रत्याशी बनाएगी। पति को यहां से छह बार विजयी बनाने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। टिकट मिलने की उम्मीद में उन्होंने घर-घर प्रचार भी शुरू कर दिया था। लेकिन सूर्य इस सीट से अप्रत्याशित प्रत्याशी के रूप में उभर गए। सूर्य अपना नामांकन मंगलवार को दायर करेंगे।

डॉ. तेजस्‍वनी अनंत कुमार ने इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्‍तब्‍ध करने वाला है, लेकिन मैं पार्टी के फैसले के साथ हूं। अगर देश के लिए योगदान देना है तो मोदी जी के लिए काम करना होगा।  

chat bot
आपका साथी