Ambala Lok Sabha Election Result 2019: अंबाला में रतन लाल कटारिया की जीत

Ambala Lok Sabha Election Result 2019 अंबाला लोकसभा सीट से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के रतन लाल कटारिया कांग्रेस की कुमारी शैलजा और आईएनएलडी के रामपाल थे। रतन लाल कटारिया ने जीत

By Vineet SharanEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 05:09 PM (IST)
Ambala Lok Sabha Election Result 2019: अंबाला में रतन लाल कटारिया की जीत
Ambala Lok Sabha Election Result 2019: अंबाला में रतन लाल कटारिया की जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। Ambala Lok Sabha Election Result 2019: अंबाला लोकसभा सीट से प्रत्याशी रतन लाल कटारिया के सिर जीत का ताज सजा। वे भाजपा के ऐसे दूसरे नेता हैं ,जो लगतार दो बार सांसद चुने गए। रतन लाल कटारिया को 746508 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को 404163 वोट मिले। लगातार बढ़त और जीत मानते हुए समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जश्न मनाने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ सांसद रतनलाल कटारिया, सड़कों पर उतरे और जनता का अभिवादन स्वीकार किया। दूसरी ओर अंबाला शहर में भी विधायक असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जीत का जश्न जमकर मनाया।

अंबाला हरियाणा की सबसे पुरानी लोकसभा सीट है। अंबाला लोकसभा सीट का दायरा मौजूदा पंजाब व हिमाचल प्रदेश के काफी बड़े भूभाग तक फैला हुआ था। तब इसे अंबाला- शिमला लोकसभा सीट कहा जाता था। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तक का इलाका इस सीट के तहत ही आता था। एक खास बात यह भी है कि यह हरियाणा की इकलौती सीट है, जो शुरू से अब तक अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित है। अब अंबाला लोकसभा सीट में पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर (रादौर विधानसभा को छोड़कर) आते हैं। इसमें कालका, पंचकूला, नारायणगढ़, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, मुलाना, सढौरा, जगाधरी और यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र हैं।

वर्ष 2014 में, हरियाणा राज्य में, अंबाला लोकसभा क्षेत्र से रतन लाल कटारिया का निर्वाचन हुआ। उन्हें 612121 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने राज कुमार बाल्मिकी को 340074 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 72.09 प्रतिशत वोट पड़े. 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी