LokSabha Elections 2019 : नाराज अमरेंद्र निषाद छोड़ सकते हैं भाजपा, सपा में जाने की चर्चा

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जमुना निषाद के पुत्र अमरेंद्र निषाद की पुन समाजवादी पार्टी में वापसी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार अमरेंद्र सपा नेताओं से मिलने लखनऊ रवाना हो चुके हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 03:17 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 09:23 AM (IST)
LokSabha Elections 2019 : नाराज अमरेंद्र निषाद छोड़ सकते हैं भाजपा, सपा में जाने की चर्चा
LokSabha Elections 2019 : नाराज अमरेंद्र निषाद छोड़ सकते हैं भाजपा, सपा में जाने की चर्चा

गोरखपुर, जेएनएन। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जमुना निषाद के पुत्र अमरेंद्र निषाद की पुन: समाजवादी पार्टी में वापसी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार अमरेंद्र सपा नेताओं से मिलने लखनऊ रवाना हो चुके हैं। आज देर शाम तक उनके सपा में लौटने की घोषणा हो सकती है।

बता दें कि अमरेंद्र निषाद पिपराइच विधानसभा से सपा से विधायक रह चुकीं अपनी मां राजमती निषाद के साथ बीते दिनों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया था। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने लोकसभा 2019 के चुनाव में अमरेन्द्र को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारने का आश्वासन दिया था लेकिन अमरेंद्र को टिकट नहीं मिला।

अमरेंद्र के भाजपा छोड़ने की सुगबुगाहट उसी दिन शुरू हो गयी थी जिस दिन गोरखपुर से भाजपा का टिकट महेंद्र पाल सिंह को मिलने की बात की चर्चा शुरू हुई थी। इसको लेकर अमरेंद्र ने अपने आवास पर बैठक भी किया था, लेकिन मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अमरेंद्र को टिकट मिलने की उम्‍मीद थी। इस बीच भाजपा ने रवि किशन को अपना प्रत्‍याशी घोषित कर दिया।

इसके बाद अमरेंद्र निषाद के सपा में जाने की चर्चा तेज हो गई। बताया जा रहा है अमरेंद्र की सपा नेताओं ने बात भी हो चुकी है और अमरेंद्र शुक्रवार की सुबह गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। लखनऊ में सपा नेताओं से अंतिम दौर की बात होने के बाद वह सपा की सदस्‍यता ग्रहण कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी