Ahmadnagar Lok Sabha Election Result 2019 : अहमदनगर में भाजपा प्रत्‍याशी सुजय राधाकृष्ण जीते

लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र के अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखेपाटील ने जीत दर्ज की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 04:22 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 10:34 AM (IST)
Ahmadnagar Lok Sabha Election Result 2019 :  अहमदनगर में भाजपा प्रत्‍याशी सुजय राधाकृष्ण जीते
Ahmadnagar Lok Sabha Election Result 2019 : अहमदनगर में भाजपा प्रत्‍याशी सुजय राधाकृष्ण जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Ahmadnagar Lok Sabha Election Result 2019 : लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र के अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखेपाटील ने जीत दर्ज की है। डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखेपाटील ने 704660 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के संग्राम अरुणकाका जगताप दूसरे नंबर पर रहे हैं। संग्राम अरुणकाका जगताप को 423186 वोट मिले हैं।

अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी श्री सुजय विखे हैं। एनसीपी से संग्राम अरुणकाका जगतप प्रत्‍याशी हैं। बीएसपी से वी नामदेव अर्जुन उम्‍मीदवार हैं। वर्ष 2014 में, महाराष्ट्र राज्य में, अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र से दिलीपकुमार मनसुखलाल गांधी का निर्वाचन हुआ. उन्हें 605185 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने राजीव अप्पासाहेब रजाले को 209122 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी एनसीपी थी. 2014 में कुल 62.33 प्रतिशत वोट पड़े.

अहमदनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र निज़ामशाही सुल्तानों की राजधानी रही। इस क्षेत्र को सुल्तान अहमद निज़ामशाह ने बसाया था। इसकी स्थापना इस वंश के पहले सुल्तान अहमद निज़ामशाह ने की। 595-1596 से अहमदनगर में बीजापुर के अली आदिलशाह की विधवा चांदबीबी अकबर के बेटे युवराज मुराद का कड़ा मुकाबला हुआ था। यहां बाजरा, गेहूं और कपास बड़ी मात्रा में पैदा होता है। गन्ना का उत्पा दन खूब होने से यहां कई चीनी मिलें हैं। दिल्ली से अहमदनगर की दूरी 1,348.2 किलोमीटर है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी