Agra Election Result 2019: सीकरी ने चुना राजकुमार, आगरा में बजा बघेल का डंका

सीकरी सीट पर राजकुमार चाहर ने दर्ज कराई ऐतिहासिक जीत। राज बब्‍बर को करीब 4.94 लाख वोटों से हराया। दो लाख नौ हजार की बढ़त लेकर आगरा लोस सीट से भाजपा के एसपी सिंह बघेल विजयी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 07:56 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 11:22 PM (IST)
Agra Election Result 2019: सीकरी ने चुना राजकुमार, आगरा में बजा बघेल का डंका
Agra Election Result 2019: सीकरी ने चुना राजकुमार, आगरा में बजा बघेल का डंका

आगरा, जासं। भाजपा का डंका पूरे ब्रज में बज रहा है। मैनपुरी की सीट जरूर सपा संरक्षक मुलायम सिंह विजयी हुए लेकिन अन्‍य पांच सीटों पर भाजपा का झंडा लहराया है। इन सभी सीटों में से फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी राजकुमार चाहर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। उन्‍होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राज बब्‍बर को करीब 4.94 लाख वोटों से करारी शिकस्‍त दी है। गठबंधन प्रत्‍याशी व बुलंदशहर के डिबाई से विधायक श्री भगवान शर्मा उर्फ गुडडू पंडित यहां तीसरे स्‍थान पर रहे। वहीं आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भी दो लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। 

मंडी समिति पर गुरुवार सुबह आठ बजे से आरंभ हुई मतगणना में सीकरी सीट से भाजपा उम्‍मीदवार राजकुमार चाहर शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे। पूरे दिन में कभी भी ऐसा मौका नहीं आया कि कोई दूसरा प्रत्‍याशी उनके बराबर भी आ पाया हो। यही स्थिति आगरा लोकसभा सीट पर रही। एसपी सिंह बघेल धीमी गति से बढ़त हासिल करते रहे। दोपहर तक गठबंधन प्रत्‍याशी मनोज कुमार सोनी जरूर थोड़ी टक्‍कर देते नजर आए लेकिन शाम होते-होते दूसरे उम्‍मीदवार दौड़ से बाहर हो गए। कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रीता हरित यहां तीसरे स्‍थान पर रहीं। 

 

आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट- 2019

एसपी सिंह बघेल, भाजपा- 642669 (विजयी)

मनोज कुमार सोनी, गठबंधन- 433386

प्रीता हरित, कांग्रेस- 44755

नोटा- 5779

भाजपा प्रत्‍याशी की बढ़त- 209283

फतेहपुरसीकरी लोस सीट- 2019

राजकुमार चाहर, भाजपा- 666704 (विजयी)

राज बब्‍बर, कांग्रेस- 172015

श्री भगवान शर्मा, गठबंधन- 167663

नोटा- 10660

भाजपा प्रत्‍याशी की बढ़त- 4,94,689

आगरा लोकसभा सीट से प्रत्‍याशी

प्रो. एसपी सिंह बघेल- भाजपा

प्रीता हरित- इंडियन नेशनल कांग्रेस

मनोज कुमार सोनी- बसपा

चंद्रपाल- आदर्श समाज पार्टी

राजा वाल्मीि‍कि- राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी

रामजीलाल विद्यार्थी-पीस पार्टी

हिमांशी- लोक गठबंधन पार्टी

अंबेडकरी हसनूराम- निर्दलीय

बाबूलाल- निर्दलीय

फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट से प्रत्‍याशी

राजकुमार चाहर- भाजपा

राजबब्बर- इंडियन नेशनल कांग्रेस

श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुडडू पंडित- बसपा

गुल चमन शेरवानी- वंचित समाज इंसाफ पार्टी

मनीषा सिंह- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया

विजय सिंह धनगर- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

सत्येंद्र बघेल- आम जनता पार्टी इंडिया

सर्वेश कुमार- भारतीय मजदूर जनता पार्टी

सादाब नूर- आदर्श समाज पार्टी

अनिल कुमार कुशवाहा- निर्दलीय

आरती शर्मा- निर्दलीय

थॉमसन मैसी- निर्दलीय

नरेश कुमार- निर्दलीय

पुरुषोत्तम दास- निर्दलीय

राम बहोरी- निर्दलीय

वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव

कुल वोटर: 3242507

वोट डाले: 2040845

फीसद : 60.17 लाख

जीते-रामशंकर कठेरिया-भाजपा, 5.30 लाख वोट

हारे- नरायन सिंह- बसपा, 2.83 लाख वोट

वर्ष 2019 का चुनाव

कुल वोटर : 3308534 (सीकरी लोकसभा सीट भी शामिल)

पुरुष वोटर : 1808826

महिला वोटर : 1499559

अन्य वोटर : 149

फतेहपुरसीकरी

वर्ष 2014 का चुनाव

कुल वोटर थे-1578091

कुल वोट पडे-61.34 लाख

जीते-बाबूलाल- भाजपा

हारे- सीमा उपाध्याय- बसपा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी