अलीगढ़ में बढ़ गए 45 हजार मतदाता, बूथ जस के तस

आयोग हर बार मतदान फीसद बढ़ाने के लिए तमाम कोशिश करता हैं लेकिन इसके लिए मतदाताओं के साथ ही प्रशासन भी सम्मान जिम्मेदार है। पिछले दो साल में जिले में 45 हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 01:19 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 01:19 PM (IST)
अलीगढ़ में बढ़ गए 45 हजार मतदाता, बूथ जस के तस
अलीगढ़ में बढ़ गए 45 हजार मतदाता, बूथ जस के तस

अलीगढ़ (जेएनएन)। आयोग हर बार मतदान फीसद बढ़ाने के लिए तमाम कोशिश करता हैं, लेकिन इसके लिए मतदाताओं के साथ ही प्रशासन भी सम्मान जिम्मेदार है। पिछले दो साल में जिले में 45 हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं, लेकिन बूथों की संख्या जस की तस है। ऐसे में जब बूथ ही नहीं बढ़ेंगे तो फिर मतदान फीसद कैसे बढ़ेगा। कई बार मतदाता बूथ पर अधिक भीड़-भाड़ होने के चलते वापस भी आ जाते हैं।

जिले में हैं सात विधानसभा

जिले में कुल सात विधानसभा हैं। इनमें खैर, बरौली, अतरौली, कोल, शहर, छर्रा व इगलास शामिल हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में इन विधानसभाओं में कुल 25.65 लाख मतदाता थे। 3020 बूथ थे। इन्हीं पर मतदान कराया गया था, लेकिन अब मतदाताओं की संख्या दो साल में बढ़कर 26.10 लाख पहुंच गई है, लेकिन बूथ अभी भी जिले में 3020 बूथ ही हैं। ऐसे में बूथों पर मतदान के दिन कुछ भीड़-भाड़ बढऩे की संभावना है।

रोरावर में आठ नए बूथ

शहर से सटे रोरावर के 8 हजार से अधिक मतदाता इस बार हाथरस सांसद के लिए वोट डालेंगे। आयोग ने पिछले दिनों इस पर मुहर लगा दी है। ऐसे में यहां प्रशासन की तरफ से आठ नए बूथ इगलास विधानसभा में बढ़ाए गए हैं।

इस तरह बढ़े हैं मतदाता

साल, मतदाता

2013        2209532

2014        2480111

2015        2516478

2016        2541437

2017        2565722

2018         2582013

अभी दर्जनों बूथों पर नई हैं व्यवस्थाएं

चुनाव से पहले बूथों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करानी होती हैं। जिले में कुल 3020 बूथ हैं। इनमें से अब 3018 पर पानी की व्यवस्था हो सकी है। इसके साथ ही 2902 पर टेलीफोन हैं। टॉयलेट की जरूर सभी बूथों पर व्यवस्थाएं हैं। 3024 पर फर्नीचर, 2941 पर टिन शेड, 2967 पर रैंप की व्यवस्था है। इसके साथ ही 2916 बूथों ही बिजली है। ऐसे में अब प्रशासनिक टीम बाकी के बचे हुए बूथों पर व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है। 

दिव्यांग को मिलेगी व्हील चेयर

प्रशासन सभी बूथों पर इस बार एक नई व्यवस्था कर रहा है। सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की जा रही है। खुद सरकारी कर्मचारी इसे लेकर दिव्यांग को वोट डलवाने ले जाएगा।

chat bot
आपका साथी