Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting: इन 9 सीटों पर महिलाएं तय करेंगी भाग्‍य, जानें एक-एक सीट का हाल

Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 12:12 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 04:35 PM (IST)
Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting: इन 9 सीटों पर महिलाएं तय करेंगी भाग्‍य, जानें एक-एक सीट का हाल
Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting: इन 9 सीटों पर महिलाएं तय करेंगी भाग्‍य, जानें एक-एक सीट का हाल

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर मुकाबले की घड़ी निकट आ गई है। शुक्रवार को यहां वोटिंग होगी। 18 सीटों पर सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। जबकि दो सीटों जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। दूसरे चरण की इन 20 सीटों की बात करें तो इनमें नौ सीटें ऐसी हैं जहां पुरुषों से अधिक महिला मतदाता हैं। जिन 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, उसमें घाटशिला, पोटका, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खूंटी और सिमडेगा शामिल हैं। यहां महिला मतदाताओं की संख्या क्रमश: 121618, 144377, 105071, 104820, मझगांव 98575, 98855, 90763, 106103 तथा 113491 है। इन सीटों पर महिलाओं के हाथों उम्‍मीदवारों की किस्‍मत तय होगी।

महिला और युवा वोटर होंगे निर्णायक

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिन 20 सीटों के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे, उनमें महिला और युवा वोटरों के मत निर्णायक होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन 20 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से नौ में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या कहीं अधिक है। इसी तरह इस बार एक लाख 10 हजार 70 युवा वोटर पहली बार मतदान करेंगे। बताते चलें कि दूसरे चरण के इस चुनाव में कुल 48 लाख 25 हजार 38 मतदाता चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 24,31,511 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 23,93,437 है। 18 से 19 आयु वर्ग के युवा वोटरों की बात करें तो इनमें 58,204 युवक तथा 51,857 युवतियां हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव, दूसरा चरण

कुल सीट : 20 कुल प्रत्याशी : 260 महिला प्रत्याशी : 29 कुल मतदाता : 48,25,038 पुरुष मतदाता : 24,31,511 महिला मतदाता : 23,93,437 थर्ड जेंडर : 90 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 1,10,070 18-19 वर्ष के पुरुष मतदाता : 58,204 18-19 वर्ष के पुरुष मतदाता : 51,857 18-19 वर्ष के थर्ड जेंडर मतदाता : 09

यहां जानें एक-एक सीट का हाल

बहरागोड़ा कुल मतदाता : 2,24,841 पुरुष मतदाता : 1,14,220 महिला मतदाता : 1,10,621 थर्ड जेंडर : 00 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 4,999

घाटशिला (एसटी) कुल मतदाता : 2,42,473 पुरुष मतदाता : 1,20,854 महिला मतदाता : 1,21,618 थर्ड जेंडर : 01 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 6,569

पोटका (एसटी) कुल मतदाता : 2,87,771 पुरुष मतदाता : 1,43,394 महिला मतदाता : 1,44,377 थर्ड जेंडर : 00 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 7,063

जुगसलाई (एससी) कुल मतदाता : 3,26,663 पुरुष मतदाता : 1,66,273 महिला मतदाता : 1,60,389 थर्ड जेंडर : 01 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 6,898

जमशेदपुर पूर्वी कुल मतदाता : 3,04,508 पुरुष मतदाता : 1,58,162 महिला मतदाता : 1,46,295 थर्ड जेंडर : 51 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 5,491

जमशेदपुर पश्चिमी कुल मतदाता : 3,56,965 पुरुष मतदाता : 1,86,088 महिला मतदाता : 1,70,869 थर्ड जेंडर : 08 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 6,046

सरायकेला (एसटी) कुल मतदाता : 3,36,768 पुरुष मतदाता : 1,71,214 महिला मतदाता : 1,65,548 थर्ड जेंडर : 06 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 9,336

खरसावां (एसटी) कुल मतदाता : 2,08,790 पुरुष मतदाता : 1,03,717 महिला मतदाता : 1,05,071 थर्ड जेंडर : 02 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 6,614

चाईबासा (एसटी) कुल मतदाता : 2,06,857 पुरुष मतदाता : 1,02,031 महिला मतदाता : 1,04,820 थर्ड जेंडर : 06 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 3,182

मझगांव (एसटी) कुल मतदाता : 1,92,661 पुरुष मतदाता : 94,085 महिला मतदाता : 98,575 थर्ड जेंडर : 01 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 4,069

जगन्नाथपुर (एसटी) कुल मतदाता : 1,74,337 पुरुष मतदाता : 87,418 महिला मतदाता : 86,919 थर्ड जेंडर : 00 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 3,375

मनोहरपुर (एसटी) कुल मतदाता : 1,97,337 पुरुष मतदाता : 98,482 महिला मतदाता : 98,855 थर्ड जेंडर : 00 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 3,229

चक्रधरपुर (एसटी) कुल मतदाता : 1,81,446 पुरुष मतदाता : 90,680 महिला मतदाता : 90,763 थर्ड जेंडर : 03 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 3,107

तमाड़ (एसटी) कुल मतदाता : 2,06,322 पुरुष मतदाता : 1,03,868 महिला मतदाता : 1,02,454 थर्ड जेंडर : 00 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 4,336

मांडर (एसटी) कुल मतदाता : 3,30,482 पुरुष मतदाता : 1,68,302 महिला मतदाता : 1,62,172 थर्ड जेंडर : 08 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 7,097

तोरपा (एसटी) कुल मतदाता : 1,81,024 पुरुष मतदाता : 90,597 महिला मतदाता : 90,426 थर्ड जेंडर : 01 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 5,922

खूंटी (एसटी) कुल मतदाता : 2,10,014 पुरुष मतदाता : 1,03,910 महिला मतदाता : 1,06,103 थर्ड जेंडर : 01 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 6,453

सिसई (एसटी) कुल मतदाता : 2,33,885 पुरुष मतदाता : 1,17,726 महिला मतदाता : 1,16,158 थर्ड जेंडर : 01 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 5,713

सिमडेगा (एसटी) कुल मतदाता : 2,25,565 पुरुष मतदाता : 1,12,074 महिला मतदाता : 1,13,491 थर्ड जेंडर : 00 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 5,865

कोलेबिरा (एसटी) कुल मतदाता : 1,96,329 पुरुष मतदाता : 98,416 महिला मतदाता : 97,913 थर्ड जेंडर : 00 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 4,706

chat bot
आपका साथी