Ramgarh Assembly Election 2019: रामगढ़ में आजसू-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, 3 बजे तक 59% मतदान

Jharkhand Assembly Election 2019. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 09:07 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 03:31 PM (IST)
Ramgarh Assembly Election 2019: रामगढ़ में आजसू-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, 3 बजे तक 59% मतदान
Ramgarh Assembly Election 2019: रामगढ़ में आजसू-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, 3 बजे तक 59% मतदान

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा चुनाव चुनाव के तहत तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक 58.71 फीसद वोट डाले गए हैं। रामगढ़ विधान सभा के सांडी, रजरप्पा स्थिति राज्य बल्ब प्लस 2 विद्यालय में बूथ संख्या 199 पर तकनीकी कारण के कारण 40 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ। मतदाता सुबह से मतदान केंद्रों पर उमडऩे लगे। सुबह करीब आठ बजे सिरका एमपीआइ स्कूल मतदान केंद्र के बाहर आजसू व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा जिला महामंत्री रंजीत पांडेय ने रामगढ़ थाने में इसकी शिकायत की है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 9 बजे 14.22 फीसद मतदान हुआ। जबकि 11 बजे तक 29.50% मतदान हुआ। अभी 1 बजे तक 48.1% मतदान हो चुका है।

मतदान केंद्र में गिर कर बेहोश हुए वोटर का उपचार करते डॉक्टर।

chat bot
आपका साथी