Jharkhand Election 2019 phase 2 Voting: इन दिग्‍गजों की इज्‍जत दांव पर, दूसरे चरण की 20 सीटों पर डालें वोट

Jharkhand Election 2019 phase 2 Voting चुनाव प्रचार थमने के साथ ही इन सीटों पर शराब की बिक्री भी बंद हो गई है। मतदान संपन्न होने तक यहां ड्राइ डे लागू रहेगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 04:36 PM (IST)
Jharkhand Election 2019 phase 2 Voting: इन दिग्‍गजों की इज्‍जत दांव पर, दूसरे चरण की 20 सीटों पर डालें वोट
Jharkhand Election 2019 phase 2 Voting: इन दिग्‍गजों की इज्‍जत दांव पर, दूसरे चरण की 20 सीटों पर डालें वोट

खास बातें

अंतिम दिन स्टार प्रचारकों ने लगाया जोर, कई जगहों पर रोड शो जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी में शाम पांच बजे तक वोटिंग बाकी 18 सीटों पर शाम तीन बजे ही खत्म हो जाएगा मतदान 29 महिला, 73 निर्दल सहित 260 प्रत्याशियों का तय होगा भाग्य

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election 2019 phase 2 Voting विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण की 20 सीटों पर गुरुवार को चुनावी शोर थम गया है। जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को शाम पांच बजे तथा अन्य 18 विधानसभा क्षेत्रों में शाम तीन बजे ही चुनाव प्रचार थम गया। इससे पहले गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों, स्टार प्रचारकों ने इन सीटों पर धुआंधार प्रचार किया। कई रोड शो भी हुए। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन में जुट गए।

दूसरे चरण की इन सीटों पर सात दिसंबर को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में शाम पांच बजे तक वोट पड़ेेंगे, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा तथा कोलेबिरा में शाम तीन बजे तक मतदान होगा।

इधर, चुनाव प्रचार थमने के साथ ही इन सीटों पर शराब की बिक्री भी बंद हो गई है। मतदान संपन्न होने तक यहां ड्राइ डे लागू रहेगा। दूसरे चरण की 20 विधानसभा क्षेत्र सात जिलों में स्थित हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, सिमडेगा तथा गुमला जिले शामिल हैं। इस चरण के चुनाव में 29 महिला, 73 निर्दल सहित 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 

इनकी प्रतिष्ठा है दांव पर

मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव, भाजपा के बागी नेता सरयू राय, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र सहिस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू, पूर्व मंत्री चंपई सोरेन (सरायकेला), जोबा मांझी (मनोहरपुर), बंधु तिर्की (मांडर), राजा पीटर (तमाड़), बन्ना गुप्ता (जमशेदपुर पश्चिमी), पूर्व आइएएस जेबी तुबिद तथा पूर्व आइपीएस रेजी डुंगडुंग आदि। 

तीन विस क्षेत्रों में बूथ एप की सुविधा

इस चरण में तीन विधानसभा क्षेत्रों में बूथ एप की सुविधा लागू होगी। इनमें जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी तथा चाईबासा शामिल हैं। इस एप के माध्यम से वोटर देख सकेंगे कि मतदान केंद्र पर कितनी लंबी लाइन है। मतदाता टोकन नंबर के हिसाब से अपना क्रम आने पर सुविधापूर्ण तरीके से मतदान कर सकेंगे। 

कहां कितने उम्मीदवार

सीट  - कुल उम्मीदवार - महिला  निर्दलीय बहरागोड़ा  14  01  05 घाटशिला  16 01  07 पोटका  10  03  02 जुगसलाई  10  00  01 जमशेदपुर पूर्वी  20  01  09 जमशेदपुर पश्चिमी  20  01  09 सरायकेला  07  00  00  खरसावां  16  02  06 चाईबासा  13  03  03 मझगांव  16  01  04 जगन्नाथपुर 13  02  05 मनोहरपुर  14  03  00 चक्रधरपुर 12  01  04 तमाड़  17  02  05 मांडर  13  02  02 सिसई  10  02  02 सिमडेगा 11  00  02 कोलेबिरा  09  01  03 खूंटी 11  02  02 तोरपा  08  01  02

कुल  :  260  29  73 

किस दल के कितने उम्मीदवार

दल - पुरुष उम्मीदवार - महिला उम्मीदवार भाजपा  18  02 कांग्रेस  06 00 झामुमो 13  01 आजसू 10  02 झाविमो 16  04 बसपा 14  00 सीपीआइ 02  00 सीपीआइ एम  01  00 एनसीपी 01  01 एआइटीसी 05  01 अन्य दल  78  13 निर्दल 67  06

chat bot
आपका साथी