Jamua Assembly Election 2019 : जमुआ में 59.09 फीसद मतदान, ग्राणीण क्षेत्र के फर्स्ट टाइम वोटरों में उत्साह

Jamua Assembly Election 2019 जमुआ में 11 बजे तक 27.11 फीसद मतदान हुआ है। यहां के 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 12:50 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:10 PM (IST)
Jamua Assembly Election 2019 : जमुआ में 59.09 फीसद मतदान, ग्राणीण क्षेत्र के फर्स्ट टाइम वोटरों में उत्साह
Jamua Assembly Election 2019 : जमुआ में 59.09 फीसद मतदान, ग्राणीण क्षेत्र के फर्स्ट टाइम वोटरों में उत्साह

गिरिडीह, जेएनएन। Jamua Assembly Election 2019 जमुआ विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 27.11 फीसद मतदान हुआ है। यहां के 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। जमुआ विधानसभा क्षेत्र में कुल 5,298 फर्स्ट टाइम वोटर (18-19 साल) हैं, जिनमें खासा उत्साह देखा जा रहा है।

जमुआ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है, जहां पर भाजपा का कब्जा है। इस क्षेत्र में जमुआ और देवरी प्रखंड आता है। भूमिहार, कुशवाहा वोटर अधिक है। मुस्लिम और दलित जातियों के वोटरों की संख्या भी अधिक है। भाजपा के केदार हाजरा यहां से विधायक हैं। पार्टी ने उन्हीं को फिर प्रत्याशी भी बनाया है, जबकि उनके प्रतिद्वंदी के रूप में झाविमो के चंद्रिका महथा हैं।

Jamua Assembly Election 2019

कुल मतदाता 2,92,508

पुरुष मतदाता 1,54,918

महिला मतदाता 1,37,589

थर्ड जेंडर 09

18-19 वर्ष के नए मतदाता 5,298

कुल मतदान केंद्र 400

शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र 00

ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र 400

खबर लगातार अपडेट हो रही है। मतदान से संबंधित और जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

chat bot
आपका साथी