Dhanbad Assembly Election 2019: राज सिन्हा और मन्नान की किस्मत ईवीएम में सील, धनबाद में 52.69 फीसद मतदान

वर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा समेत धनबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:51 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:55 PM (IST)
Dhanbad Assembly Election 2019: राज सिन्हा और मन्नान की किस्मत ईवीएम में सील, धनबाद में 52.69 फीसद मतदान
Dhanbad Assembly Election 2019: राज सिन्हा और मन्नान की किस्मत ईवीएम में सील, धनबाद में 52.69 फीसद मतदान

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 के चाैथे चरण में सोमवार को धनबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ। धनबाद के 458 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक चला। इस विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख, 32 हजार, 315 मतदाताओं में 52.69 फीसद ने मताधिकार का प्रयोग किया।

धनबाद विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा समेत कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतदाताओं ने मतदान कर ईवीएम में लॉक कर दिया। अब 23 दिसंबर को होने वाली मतगणना का सबको इंतजार है।

धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल चंद्रशेखर अग्रवाल ने पत्नी वीणा अग्रवाल एवं पुत्र क्षितिज अग्रवाल के साथ गुजराती पाठशाला के बूथ संख्या-189 पर मतदान किया। धनबाद के एसएसपी काैशल किशोर ने अपनी पत्नी आस्था नमन के साथ कला भवन बूथ नंबर- 150 पर मतदान किया। 11 बजे तक 21.84 फीसद मतदान का आंकड़ा दर्ज किया गया।

धनबाद विधानसभा क्षेत्र शहरी होने के कारण भाजपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन, मतदान के दाैरान मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा और कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक के बीच ही दिखा। कुछ क्षेत्रों में तो भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के प्रति वोट का रूझान कुछ ज्यादा ही दिखा। 

40-धनबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी

1. प्रदीप मोहन सहाय-आजसू पार्टी-केला

2. मन्नान मल्लिक-कांग्रेस-हाथ

3. राज सिन्हा-भाजपा-कमल

4. राम जनम प्रसाद-बसपा-हाथी

5. सरोज कुमार सिंह-झाविमो-कंघी

6. विनोद चंद्रवंशी-पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)-ब्लैक बोर्ड

7. बिरु आनंद सिंह-मासस-कप और प्लेट

8. मणिलाल महतो-झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान-बाल्टी

9. मेराज खान-समाजवादी पार्टी-साइकिल

10. मोहम्मद फैसल खान-भारतीय दलित पार्टी-जूता

11.  राज कुमार सोनी-आप-झाड़ू

12. राम विनय सिंह-हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा-टेलीफोन

13. राहुल कुमार पासवान-कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कि्सस्ट लेनिनिस्ट) लिबरेशन-तीन सितारों वाला झंडा

14. विकास रंजन-लोक जनशक्ति पार्टी-बंगला

15. विपिन कुमार-जनता दल यूनाइटेड-ट्रैक्टर चलाता किसान

16. उमेश पासवान-निर्दलीय-नारियल फार्म

17. मेघनाथ रवानी-निर्दलीय-अलमारी

18. रंजीत सिंह उर्फ बबलू-निर्दलीय-खाने से भरी थाली

19. लक्ष्मी देवी-निर्दलीय-बल्लेबाज

20. संजय पासवान-निर्दलीय-फुटबॉल

21. केसी सिंह राज-निर्दलीय-चॉबी

22. सुरेंद्र कुमार-निर्दलीय-बल्ला

chat bot
आपका साथी