Deoghar Assembly Election 2019: बाबानगरी में 63.90 फीसद मतदान, विकास कार्यों की होगी परीक्षा

देवघर विधानसभा क्षेत्र में ही विश्वप्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ का मंदिर है। ऐसे में जो देवघर का विधायक होता है वह बाबा वैद्यानाथ का भी प्रतिनिधि होता है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 08:46 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:07 PM (IST)
Deoghar Assembly Election 2019: बाबानगरी में 63.90 फीसद मतदान, विकास कार्यों की होगी परीक्षा
Deoghar Assembly Election 2019: बाबानगरी में 63.90 फीसद मतदान, विकास कार्यों की होगी परीक्षा

देवघर, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चौथे चरण में बाबानगरी देवघर में भी मतदान हो रहा है। देवघर विधानसभा क्षेत्र में ही विश्वप्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ का मंदिर है। ऐसे में जो देवघर का विधायक होता है वह बाबा वैद्यानाथ का भी प्रतिनिधि होता है। बाबा वैद्यनाथ के सेवक (बाबानगरी की जनता) अपना विधायक चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। एक बजे तक 41.12 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

देवघर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। यहां वर्तमान विधायक भाजपा के नारायण दास समेत 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

11.00 बजेः देवघर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की गति औसत है। 11 बजे तक 26. 99 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

देवघर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी

चंद्रशेखर रजक -        बसपा

नारायण दास -        भाजपा

निर्मला भारती -        झाविमो

संतोष पासवान -         आजसू

सुरेश पासवान -        राजद

गोविंद दास -        जदयू

नकुल दास -        फाब्ला

बजरंगी महथा -        लोजपा

बसंत कुमार आनंद -    बीएमपी

महेश कुमार सुमन -    बीडीपी

शंभू तूरी -        सीपीआइएमएल

गेंदालाल दास -        निर्दलीय

chat bot
आपका साथी