Bokaro Assembly Election 2019: बोकारो के मतदाता घरों में दुबके, एक बजे तक मात्र 32.35 फीसद मतदान

बोकारो विधानसभा क्षेज्ञ में कुल 25 प्रत्याशी हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है। बोकारो विधानसभा के 526660 में मतदाता है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 08:26 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 01:24 PM (IST)
Bokaro Assembly Election 2019: बोकारो के मतदाता घरों में दुबके, एक बजे तक मात्र 32.35 फीसद मतदान
Bokaro Assembly Election 2019: बोकारो के मतदाता घरों में दुबके, एक बजे तक मात्र 32.35 फीसद मतदान

बोकारो, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए बोकारो स्टील सिट के मतदाता मतदान कर रहे हैं। बोकारो विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान पांच बजे तक चलेगा। बोकारो विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में उत्साह नहीं दिख रहा है। एक बजे तक मात्र 32.35  फीसद मतदाता ही बूथों पर पहुंचे।

बोकारो विधानसभा क्षेज्ञ में कुल 25 प्रत्याशी हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है। बोकारो विधानसभा के 5,26,660 में मतदाता है। बोकारो के विधायक भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण का चुनाव से पहले वीडियो वायरल हुआ था। इस कारण बोकारो विधानसभा चर्चे में रहा। बोकारो विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत

11. 00: बोकारो विधानसभा शहरी क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां के मतदाताओं में उत्साह नहीं दिख रहा है। 11 बजे तक 21.46 फीसद मतदान का आंकड़ा दर्ज किया गया।

बोकारो विधानसभा से प्रत्याशीः झाविमो के प्रकाश कुमार, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के फाल्गुनी भट्टाचार्य, भाजपा के बिरंची नारायण, आजसू के राजेंद्र महतो, कांग्रेस की श्वेता ङ्क्षसह, जदयू के अशोक चौधरी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के कृष्ण कुमार कौशल उर्फ कृष्णा भारती, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर के निवारण प्रसाद महतो, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट के मनोज कुमार ङ्क्षसह, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मसकूर आलम सिद्दिकी, स्वराज इंडिया के रमाकांत वर्मा, जनता पार्टी के सुनील कुमार, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के हमीद हसन, आप के हरेन्द्र नाथ, आरपीआइ के नवल कुमार शर्मा, निर्दलीय उमा कुमारी, जयंती कुमारी, निताई दत्ता, प्रदीप बर्मन, मधुसूदन ङ्क्षसह, महादेव शर्मा उर्फ देव शर्मा, राजेश कुमार, रेणु शर्मा, ललिता देवी, संजय कुमार।

बोकारो विधानसभा एक नजर

कुल मतदाता : 5,26,660

पुरुष : 2,81,653

महिला : 2,43,428

ट्रांसजेंडर : 30

सर्विस वोटर : 1,549

chat bot
आपका साथी