Jharkhand Election 2019: झाविमो को गच्चा दे अब विष्णु भैया आजसू के, सुदेश ने दिलाई सदस्यता; जामताड़ा से लड़ेंगे चुनाव
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव में विक्षुब्धों और बागियों की पहली पसंद बनी आजसू पार्टी में मंगलवार को फिर एक बड़ी इंट्री हुई। भाजपा के पूर्व विधायक विष्णु भैया आज आजसू में शामिल हो गए। विष्णु भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर नाराज थे। दो दिन पूर्व इन्होंने बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो में शामिल होने की घोषणा की थी। विष्णु भैया अब आजसू के टिकट पर जामताड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
इससे पहले पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया ने जामताड़ा सीट से झाविमो के टिकट पर चुनाव लडऩे की घोषणा की थी। उन्होंने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों को बताया कि इस बाबत झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने उनकी बात पक्की हो चुकी है। तब उन्होंने दावा किया था कि भाजपा के विक्षुब्ध तरुण गुप्ता समेत कई नेताओं का समर्थन उन्हें प्राप्त है।