Jharkhand Assembly Election 2019: वर्षा गाड़ी आजसू के टिकट पर रांची से लड़ेंगी चुनाव

Jharkhand Assembly Election 2019. आजसू ने चार अन्य सीटों पर उम्मीदवार दिए। टुंडी और डुमरी अब भी होल्ड पर सुदेश के लडऩे की कयासें।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:04 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 09:04 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: वर्षा गाड़ी आजसू के टिकट पर रांची से लड़ेंगी चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019: वर्षा गाड़ी आजसू के टिकट पर रांची से लड़ेंगी चुनाव

रांची, राज्य ब्यूरो। आजसू पार्टी ने गुरुवार को चार अन्य विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इनमें दो संताल परगना की सीटें हैं। दो दिनों पूर्व झामुमो छोड़ आजसू में शामिल होनेवाली वर्षा गाड़ी को रांची विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पिछले दिनों राजद छोड़ आजसू में शामिल होनेवाली बिहार की पूर्व मंत्री आबो देवी के बेटे अवधेश कुमार को झरिया से टिकट दिया गया है। बता दें कि पार्टी अबतक 35 सीटों पर अपना उम्मीदवार दे चुकी है।

इधर, पार्टी ने टुंडी और डुमरी सीट पर अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं दिया है। जबकि टुंडी पार्टी की सीटिंग सीट है। चर्चा है कि टुंडी के वर्तमान विधायक राजकिशोर महतो को डुमरी से चुनाव लड़ाया जा सकता है, जबकि सुदेश महतो सिल्ली के अलावा टुंडी से स्वयं चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि राजकिशोर महतो ने टुंडी से चुनाव की तैयारी भी कर दी है।

कौन कहां से उम्मीदवार

सीट  उम्मीदवार

रांची    वर्षा गाड़ी 

नाला    माधव चंद महतो

मधुपुर    गंगा नारायण राय

झरिया   अवधेश कुमार

chat bot
आपका साथी