Naxal Attack in Jharkhand: IED ब्‍लास्‍ट में घायल जवान को भेजा दिल्‍ली, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक ने जाना हाल Jharkhand Election 2019

Jharkhand Assembly Election 2019 मतदान के बाद वापस लौट रहे सुरक्षा बल और मतदान कर्मियों को निशाना बनाने के लिए कई जगह लैंड माइंस बिछाए गए हैं। IED Blast in Ranchi

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:49 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 09:23 PM (IST)
Naxal Attack in Jharkhand: IED ब्‍लास्‍ट में घायल जवान को भेजा दिल्‍ली, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक ने जाना हाल Jharkhand Election 2019
Naxal Attack in Jharkhand: IED ब्‍लास्‍ट में घायल जवान को भेजा दिल्‍ली, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक ने जाना हाल Jharkhand Election 2019

रांची, जेएनएन। Naxal Attack in Jharkhand राजधानी रांची के तमाड़ में रविवार को आइइडी ब्‍लास्‍ट ( IED Blast in Ranchi) में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 2 जवान बुरी तरह घायल हो गए। इन्‍हें इलाज के रांची के म‍ेडिका अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवानों का नाम प्रणय दास और जिग्नेश चौधरी है। घायल जवानों का हाल जानने एडीजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा और सीआरपीएफ आइजी संजय आनंद लाठकर मेडिका अस्पताल पहुंचे।

आइईडी ब्लास्ट में घायल जवान प्रणय दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका से एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया। दिल्ली भेजे जाने के लिए रांची में ग्रीन कॉरीडोर बना। कॉरीडोर बनाए जाने पर महज 18 मिनट के भीतर एयरपोर्ट पहुंचा दिया गया।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्‍पेशल पुलिस पर्यवेक्षक एमके दास ने मेडिका में घायल जवान जिग्नेश चौधरी से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा।

चुनाव के दूसरे दिन आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को रांची पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान करा तो लिया, लेकिन सुरक्षा से लौटने के दौरान पुलिसकर्मी नक्सलियों के निशाने से नहीं बच सके। रविवार की सुबह साढ़े सात बजे विधानसभा चुनाव की सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ के जवान तमाड़ के पेयाकूली जंगल में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट के शिकार हो गए। जहां नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी बिछा रखा था। वहां कोबरा बटालियन के जवानों के कदम पड़ते ही जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया।

इस विस्फोट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों में एक प्रणय दास दूसरा जिग्नेश चौधरी है। दोनों के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी है। एक जवान के सिर में भी बारूद के छींटे पड़े हैं। घटना के बाद मौके पर एडीजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा और सीआरपीएफ आईजी संजय आनंद लाठकर मेडिका अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मेडिकल अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी जमे हैं। अधिकारियों का आना जाना लगा है।

घटना के बाद चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन, अब तक नहीं मिले एक भी नक्सली

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोबरा बटालियन सहित तमाड़ थाने की पुलिस पार्टी के साथ जंगली इलाकों में गश्त कर रही थी। गश्ती से लौटने के दौरान सुबह साढ़े सात बजे नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी  विस्फोटक के शिकार हो गए। तमाड़ के पेयाकूली के जंगली इलाके के लिए 203 बटालियन के अलावा जिला पुलिस, जगुआर और तमाड़ थाने की पुलिस के साथ टीम बनी थी।  इधर, घटना के बाद पुलिस ने पेयाकूली पहाड़ी और जंगली इलाके में पुलिस ने सर्च अभियान चलाना शुरु कर दिया है। हालांकि अब तक एक भी नक्सली नहीं मिले हैं ना कोई बरामदगी ही हुई है। पेयाकूली जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा बुंडू एसडीपीओ सहित कई अधिकारी मौके पर जमे हुए हैं।

बताया गया कि चुनाव में मतदान के बाद वापस लौट रहे सुरक्षा बल और मतदान कर्मियों को निशाना बनाने के लिए कई जगह लैंड माइंस बिछाए गए हैं। सुरक्षा बल इसकी पूरी जांच-परखकर ही आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच तमाड़ के जंगली इलाके में आइइडी ब्‍लास्‍ट हो गया, जिसमें दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। इससे पहले भी शनिवार शाम को नक्‍सलियों ने खूंटी के अड़की और गोईलकेरा में सुरक्षा बलों और मतदानकर्मियों पर गोलीबारी की थी। बाद में नक्‍सली जंगल की ओर भाग गए। बहरहाल झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) के दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग के बाद नक्‍सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश तेज कर दी है।

खुफिया रिपोर्ट के बाद सड़कों पर लैंडमाइंस की जांच

विधानसभा चुनाव के बाद नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों के मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों की वापसी शुरू हो गई है। इस बीच कई ईवीएम शनिवार शाम को जमा नहीं किए जा सके। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा बल और पुलिस रविवार सुबह से रास्तों की जांच में जुटी है। बारूद सूंघने वाले कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। आशंका है कि बड़े पैमाने पर नक्सलियों ने सड़क पर लैंड माइंस बिछा रखा है। पूरी तरह, जांच पड़ताल के बाद आश्वस्त होने पर मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को आगे बढ़ने की कड़ी हिदायत दी गई है। संभव है कि रविवार दोपहर तक मतदान कर्मी अपने ईवीएम के साथ सुरक्षित मुख्‍यालय लौट जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों को पैदल चलने को कहा गया है।

गोईलकेरा के कुईड़ा में लैंड माइंस बरामद

पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा के कुईड़ा में शुक्रवार की रात हुई फायरिंग के बाद शनिवार को पुलिस ने डेढ़ किलो का लैंड माइंस बरामद किया है। उसके साथ तार भी बरामद किए गए। दरअसल शुक्रवार को जिस पहाड़ी से फायङ्क्षरग हुई थी। शनिवार को पुलिस व सीआरपीएफ  ने उसी पहाड़ी पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान लैंड माइंस तथा तार बरामद किए गए। लैंड माइंस को डिस्पोजल कर दिया गया।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

chat bot
आपका साथी