Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting: ये हैं 5 हॉट सीटें, बाबूलाल, सीपी-सुदेश और नीरा पर नजरें

Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting मांडू विधानसभा सीट पर दो सहोदर भाइयों के बीच टक्कर है। पूर्व मंत्री जेपी पटेल और उनके भाई रामप्रकाश पटेल में मुकाबला हो रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 12:43 PM (IST)
Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting: ये हैं 5 हॉट सीटें, बाबूलाल, सीपी-सुदेश और नीरा पर नजरें
Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting: ये हैं 5 हॉट सीटें, बाबूलाल, सीपी-सुदेश और नीरा पर नजरें

रांची, जागरण स्‍पेशल। Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण के लिए 17 सीटों पर गुरुवार को वोटिंग हो रही है। इस क्रम में धनवार, सिल्‍ली, रांची, कोडरमा और बेरमो पर लोगाें की निगाहें टिकी हैं। धनवार से बाबूलाल मरांडी, सिल्ली से सुदेश महतो, रांची से सीपी सिंह, कोडरमा से नीरा यादव और बेरमो से राजेंद्र प्रसाद सिंह चुनावी मैदान में हैं। आज इन दिग्‍गजों के भाग्‍य का फैसला मतदाता कर रहे हैं।

तय होगा बाबूलाल का राजनीतिक भविष्य

तीसरे चरण में धनवार सीट सबसे हॉट सीट है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में हार के बाद उनके समक्ष वापसी की चुनौती है। इसमें उनका राजनीतिक भविष्य भी तय होगा। 

बड़ा सवाल, सुदेश कर सकेंगे वापसी

सिल्ली भी इस चरण की हॉट सीटों में प्रमुख है। बड़ा सवाल है कि क्या सुदेश महतो अपनी वापसी कर सकेंगे। सिल्ली से लगातार चुनाव जीतने वाले सुदेश वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव भी हार गए थे। बाद में उपचुनाव हुआ तो उसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

मांडू में आमने-सामने दो सहोदर भाई

मांडू विधानसभा सीट पर दो सहोदर भाइयों के बीच टक्कर है। पूर्व मंत्री जेपी पटेल झामुमो से भाजपा में जाकर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके भाई रामप्रकाश भाई पटेल झामुमो में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि यहां आजसू के तिवारी महतो भी सियासी मैदान में चुनौती दे रहे हैं। 

बरही में खेमा बदलकर लड़ रहे दो पुराने प्रतिद्वंदी

बरही में दो पुराने प्रतिद्वंदी इस बार अपना-अपना खेमा बदलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान विधायक मनोज यादव कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर तथा उमाशंकर अकेला भाजपा से कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

शिक्षा मंत्री की सीट पर सबकी नजरें

शिक्षा मंत्री नीरा यादव कोडरमा सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। यह भी एक हॉट सीट है। उनके सामने भाजपा की ही बागी नेत्री शालिनी गुप्ता हैं जो आजसू में शामिल होकर चुनाव लड़ रही हैं। राजद के प्रत्याशी अमिताभ चौधरी भी यहां चुनौती दे रहे हैं। 

क्या सीपी लगा पाएंगे छक्का

लोगों की नजरें रांची सीट पर भी टिकी हैं। यहां के वर्तमान विधायक लगातार पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। अब लोगों की नजरें इसपर टिकी हैं कि वे इस बार छक्का लगा पाएंगे या नहीं। उनके सामने इस बार भी झामुमो की प्रत्याशी महुआ मांजी हैं।

chat bot
आपका साथी