Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting: इनकी तीन पुश्‍तों ने एक साथ डाले वोट, बूथों पर लगा लोकतंत्र का मेला

Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting तीन पीढ़‍ियों का प्रतिनिधत्‍व करते पिता-पुत्र और दादाजी ने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता को लेकर दूसरे लोगों के लिए मिसाल पेश की।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 01:55 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 01:55 PM (IST)
Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting: इनकी तीन पुश्‍तों ने एक साथ डाले वोट, बूथों पर लगा लोकतंत्र का मेला
Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting: इनकी तीन पुश्‍तों ने एक साथ डाले वोट, बूथों पर लगा लोकतंत्र का मेला

रांची, [जागरण स्‍पेशल]। Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण में वोट डालने को लेकर उत्‍साह चरम पर है। अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा हर कोई इस यज्ञ में अपनी आहुति देने को लेकर बेसब्र है। राजधानी रांची में एक बूथ पर एक साथ तीन पुश्‍तों ने अपने वोट डाले। तीन पीढ़‍ियों का प्रतिनिधत्‍व करते पिता-पुत्र और दादाजी ने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता को लेकर दूसरे लोगों के लिए मिसाल पेश की। यहां एक संयुक्‍त परिवार से आने वाले 93 साल के डीपी सिन्‍हा, 57 साल के डॉ अनंत सिन्‍हा और 19 वर्ष के नौजवान चित्राक्ष सिन्‍हा ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी आस्‍था को पूरी मजबूती दी। रांची के डीसी राय महिमापत ने तीन पी‍ढ़‍ियों की तस्‍वीरें ट्विटर पर साझा की। डीसी रांची के ट्विटर हैंडल से उन्‍होंने लिखा- एक साथ तीन पुश्‍तें...रांची के अशोक नगर बालिका विद्यालय की इस अभिभूत करने वाली तस्‍वीर को देखें। यह तभी संभव हुआ, जब लोग वोट करने अपने घरों से निकले। डीपी सिन्‍हा, डॉ अनंत सिन्‍हा और चित्राक्ष सिन्‍हा के वोट देने के सात मिनट के लम्‍हों को डीसी ने वोटरों को उत्‍साहित करने के लिए आजमाया। सबने एक सुर से कहा...वोट देकर अच्‍छा लगा...यहां मतदान प्रक्रिया बेहतर तरीके से चल रहा है।  

Three generations...

Mr D P sinha 93 yrs, Dr Anant Sinha 57 yrs & Chitraksh sinha 19 yrs old casted their Vote at Ashok Nagar Balika vidyalya Booth.

He said, "This was the smoothest possible voting exercise. It just took us 7 minutes."#RanchiVotes #ProudVoters pic.twitter.com/cxIRyWuYbd

— DC Ranchi (@DC_Ranchi) December 12, 2019
chat bot
आपका साथी