Simdega Assembly Election 2019: सिमडेगा में मतदान केंद्रों पर उमड़ी वोटरों की भीड़, 59% हुआ मतदान

Simdega Assembly Election 2019 सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रोंं पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सिमडेगा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 11:52 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 04:22 PM (IST)
Simdega Assembly Election 2019: सिमडेगा में मतदान केंद्रों पर उमड़ी वोटरों की भीड़, 59% हुआ मतदान
Simdega Assembly Election 2019: सिमडेगा में मतदान केंद्रों पर उमड़ी वोटरों की भीड़, 59% हुआ मतदान

रांची, जेएनएन। Simdega Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले गए। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रोंं पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सिमडेगा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आई।यहां सुबह 11 बजे तक 26.92 फीसद वोट डाले गए। इससे पूर्व नौ बजे तक 11.48 फीसद वोट पड़े। दोपहर के एक बजे तक सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में 45.40% वोट डाले गए। जबकि 3 बजे तक 59.07 मतदान हुआ।

सुरक्षा बल के जवान मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। कुछ मतदान केंद्रों मतदाताओं को फूल देकर उनका स्वागत भी किया जा रहा है। यसिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर श्रद्धानंद बेसरा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार भूषण बाड़ा और झारखंड पार्टी के टिकट पर आइपीएस रेजी डुंगडुंग भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सिमडेगा डीसी मृत्युंजय कुमार व उनकी पत्नी और एसपी संजीव कुमार ने मतदान किया

chat bot
आपका साथी