Jharkhand Assembly Election 2019 : संजय पासवान ने की सरयू की हार की भविष्यवाणी, कहा- काल और जाल को महाकाल की तरह हराएगी भाजपा

काल हमारे विपक्षी हैं कांग्रेस अहंकारी शिबू और लालू। जाल हमारे सहयोगी जो उपयोगी नहीं हुए जदयू आजसू और लोजपा। महाराष्ट्र ने बता दिया है की प्री पोल अलायंस बना रहे यह जरूरी नहीं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 12:04 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 12:04 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : संजय पासवान ने की सरयू की हार की भविष्यवाणी, कहा- काल और जाल को महाकाल की तरह हराएगी भाजपा
Jharkhand Assembly Election 2019 : संजय पासवान ने की सरयू की हार की भविष्यवाणी, कहा- काल और जाल को महाकाल की तरह हराएगी भाजपा

धनबाद, जेएनएन। भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान ने कहा कि काल और जाल दोनों से लड़ रही है। यह भी तय है कि हम लड़ते हुए महाकाल की तरह विजयी होंगे। 

उन्होंने कहा काल हमारे विपक्षी हैं कांग्रेस, अहंकारी शिबू और लालू। जाल हमारे सहयोगी जो उपयोगी नहीं हुए जदयू, आजसू और लोजपा। महाराष्ट्र ने बता दिया है की प्री पोल अलायंस बना रहे यह जरूरी नहीं। भाजपा के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पासवान ने कहा कि पूर्वी जमशेदपुर में सरयू राय 50000 वोट से हारेंगे।

भाजपा सरकार ही गरीबों की हितैषी : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि झारखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकारों ने यहां जो विकास कार्य किए और आम लोगों के लिए जो योजनाएं बनाई उनसे राज्य के सभी 68 लाख परिवार किसी न किसी रूप में लाभान्वित हुए हैं। यह गरीब दलित शोषित आदिवासी की सरकार है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, डॉ. मनोज यादव, मिल्टन पार्थसारथी थे।

कांग्रेस कर रही दुष्कर्म पर राजनीति :  शास्त्री ने देशभर में दुष्कर्म की घटनाओं आई बाढ़ पर चिंता जताई। कहा कि यह क्यों हो रहा है और किनके द्वारा किया जा रहा है, इस पर भी विचार करने की जरूरत है। मगर कांग्रेस दुष्कर्म पर राजनीति कर रही है। उन्नाव दुष्कर्म कांड के खिलाफ योगी सरकार सख्त कदम उठा रही है। राहुल गांधी द्वारा देश को दुष्कर्म की राजधानी कहे जाने पर शास्त्री ने कहा कि  कांग्रेस के अध्यक्ष रहे व्यक्ति स्वयं बलात्कार के आरोपित हैं। वे लोग कलावती के घर भी गए थे। उन्हें ढेर सारा आश्वासन दिया था। फिर उन्हें देखने तक नहीं गए। पार्टी में मां बेटे की नहीं बनती। भाई-बहन की नहीं बनती।

chat bot
आपका साथी